{"_id":"64184e38b50946c6b3095e79","slug":"cm-sukhvinder-sukhu-said-no-cess-will-be-imposed-on-petrol-and-diesel-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- ग्रीन सेस पर विचार नहीं, पेट्रोल-डीजल पर भी नहीं लगेगा कोई उपकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- ग्रीन सेस पर विचार नहीं, पेट्रोल-डीजल पर भी नहीं लगेगा कोई उपकर
Tue, 21 Mar 2023 10:41 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Mar 2023 10:41 AM IST
सार
सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक चैतन्य शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल को वर्ष 2026 तक ग्रीन स्टेट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में छह नेशनल हाईवे ग्रीन काॅरिडोर के तौर पर विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में ग्रीन सेस लगाने का कोई विचार नहीं है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर भी कोई सेस नहीं लगाया जाएगा। सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक चैतन्य शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल को वर्ष 2026 तक ग्रीन स्टेट बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: सुक्खू बोले- अटल के नाम से योजना चालू रखेंगे, हिमकेयर को बंद नहीं करेंगे
विज्ञापन
प्रदेश में छह नेशनल हाईवे ग्रीन काॅरिडोर के तौर पर विकसित किए जाएंगे। शिमला-टैरेस एनएच को ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए टेंडर भी आमंत्रित कर लिए गए हैं। पांच कॉरिडोर पर स्टडी की जा रही है। आर्थिक ग्रीन कॉरिडोर विकसित करने पर भी विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा। उसके बाद ही आगामी काम होंगे।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल को ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने के लिए नीति बनाई जा रही है। प्रदेश में 208 जगह चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए स्थान चिह्नित कर लिए हैं। कुल 400 जगह चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए पीपीपी मोड के विकल्प भी खुले हैं। बजट पारित होते ही इस नीति पर तेजी से काम शुरू कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Himachal Weather: शिमला में बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, कसौली-राजगढ़ में ओलावृष्टि