फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM sukhvinder Sukhu said industries will get cheap electricity 24 hours a day, a new industrial policy will be

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- उद्योगों को मिलेगी 24 घंटे सस्ती बिजली, हिमाचल में लाई जाएगी नई उद्योग नीति

Mon, 05 Jan 2026 09:52 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Jan 2026 09:52 AM IST
सार

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार निवेश-अनुकूल तंत्र विकसित करने के लिए निरंतर नवीन पहल कर रही है, जिससे हिमाचल प्रदेश निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद और आकर्षक इन्वेस्ट डेस्टिनेशन बन सके।

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said industries will get cheap electricity 24 hours a day, a new industrial policy will be
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिम एमएसएमई फेस्ट में कहा कि हिमाचल प्रदेश में शीघ्र ही नई उद्योग नीति लाई जाएगी। उद्योगों के लिए 24 घंटे सस्ती बिजली दी जाएगी। यह मामला सरकार के विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में टेक्सटाइल इंडस्ट्री को भी बढ़ावा देगी। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार निवेश-अनुकूल तंत्र विकसित करने के लिए निरंतर नवीन पहल कर रही है, जिससे हिमाचल प्रदेश निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद और आकर्षक इन्वेस्ट डेस्टिनेशन बन सके। सरकार राज्य में स्थापित उद्योगों को सशक्त बनाएगी।

विज्ञापन

इसके लिए औद्योगिक अवसंरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके तहत एमएसएमई फार्मा लैब, एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में गैस कनेक्टिविटी, बद्दी, ऊना में कौशल विकास केंद्र और सीआईपीईटी जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊना में बल्क ड्रग पार्क के लिए 568.75 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए अंतिम पर्यावरणीय स्वीकृति मिल चुकी है। 2071 करोड़ की लागत वाला यह पार्क 8,000 से 10,000 करोड़ रुपये तक के निवेश को आकर्षित करने, लगभग 15,000 से 20,000 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित करने की क्षमता रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ के समीप हिम चंडीगढ़ नाम से विश्वस्तरीय शहर बनेगा
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में चंडीगढ़ के समीप हिम चंडीगढ़ नाम से विश्वस्तरीय शहर का विकास किया जाएगा। उन्होंने उद्योगपतियों से इसके लिए शीघ्र इंपलिमेंट एग्रीमेंट हस्ताक्षरित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने बद्दी से चंडीगढ़ रेलवे लाइन के लिए केंद्र सरकार को अपने सारे शेयर का अग्रिम भुगतान कर दिया है। पर्यटन उद्योग हमारी विशेष प्राथमिकता है। इसके दृष्टिगत संपर्क सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विज्ञापन

31 मार्च तक कांगड़ा हवाई अड्डे के लिए जमीन अधिग्रहण पूरा करेंगे
सीएम सुक्खू ने कहा कि 31 मार्च तक कांगड़ा हवाई अड्डे के लिए जमीन का अधिग्रहण पूर्ण कर लिया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्रों में लॉजिस्टिक कॉस्ट को कम किया जाएगा और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed