फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CM sukhvinder Sukhu said Govt will recruit staff on outsource for correspondence in schools

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- स्कूलों में पत्राचार के लिए आउटसोर्स पर स्टाफ भर्ती करेगी सरकार

Mon, 19 Aug 2024 10:57 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Aug 2024 10:57 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि स्कूलों में पत्राचार के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार आउटसोर्स पर स्टाफ भर्ती करेगी। इससे कई युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि पांच से कम विद्यार्थी संख्या वाले स्कूल नजदीकी स्कूलों में मर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said Govt will recruit staff on outsource for correspondence in schools
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को हमीरपुर में शिक्षा विभाग की बाल पौष्टिक आहार और प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों को टैबलेट वितरण योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि स्कूलों में पत्राचार के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार आउटसोर्स पर स्टाफ भर्ती करेगी। इससे कई युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि पांच से कम विद्यार्थी संख्या वाले स्कूल नजदीकी स्कूलों में मर्ज किए जा रहे हैं। इसके लिए आवश्यकता पड़ी तो उन स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा पर सरकार 20,000 रुपये खर्च करेगी।

विज्ञापन


सीएम सुक्खू ने दोसड़का पुलिस लाइन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश गुणवत्ता शिक्षा क्षेत्र की रैंकिंग में पिछड़कर 18वें स्थान पर पहुंच गया है। अब हमारी सरकार ने गुणात्मक शिक्षा के लिए कदम उठाए हैं। सरकार तीन स्तरों पर कार्य कर रही है। इसके लिए धन की कमी नहीं आने देंगे। बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षकों का स्थानांतरण वर्ष में एक बार ही करने का निर्णय लिया है। इससे पहले 5,000 अध्यापक वर्षभर स्थानांतरण प्रक्रिया में घिरे रहते थे। सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना स्टाफ 400 से अधिक शिक्षण संस्थान खोल दिए, जिससे शिक्षा का स्तर गिरा।
विज्ञापन


अब राज्य सरकार को शून्य नामांकन वाले स्कूल बंद करने पड़े। महाविद्यालयों का भी युक्तिकरण करेंगे। पूर्व भाजपा सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए सम्पन्न परिवारों के बिजली-पानी के बिल माफ किए। मुफ्त में बांटने की यह प्रक्रिया ऐसे ही जारी रहती तो प्रतिव्यक्ति कर्ज दो लाख रुपये पहुंच जाता। सीएम सुक्खू ने कहा कि शिक्षा एवं प्रशासनिक कार्यों में डिजिटलीकरण को बढ़ावे के लिए 17,510 प्राथमिक स्कूल शिक्षकों को टैबलेट देंगे। मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों के बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाने के लिए अभिनव योजना मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह योजना मिड-डे मील की पूरक होगी और राज्य के 15,181 स्कूलों के नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को लाभ मिलेगा। बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए सप्ताह में एक बार उबले हुए अंडे या फल दिए जाएंगे और ताजे फल खरीदे जाएंगे। इस योजना के लिए 12.75 करोड़ का बजट आवंटित किया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की विकट आर्थिक स्थिति के बावजूद कर्मियों को 7% महंगाई भत्ता दिया। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए छह माह का और समय लगेगा। अर्थव्यवस्था पटरी पर आने पर एरियर और महंगाई भत्ता देंगे।

पांच हजार प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को वितरित होंगे टैब
माइंड स्पार्क योजना से प्रदेश की पांच हजार राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं में विद्यार्थी टैब से पढ़ाई करेंगे। एजुकेशन इनिशिएटिव कंपनी की ओर से यह पहल की गई है। सीएम सुक्खू ने माइंड स्पार्क कार्य के तहत प्राथमिक पाठशाला डुग्घा के विद्यार्थियों को टैब प्रदान किए हैं। इस योजना के तहत हमीरपुर जिला में 400 से अधिक सरकारी स्कूलों में बच्चों को टैब वितरित किए जाएंगे। वहीं प्रदेशभर में पांच हजार स्कूलों के विद्यार्थियों में चरणबद्ध तरीके से टैब बांटे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed