फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said BJP stole your vote, made sold MLAs as candidates

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- भाजपा ने आपका वोट चुराया, इन चुनावों में धनबल हारेगा और जनबल जीतेगा

Mon, 27 May 2024 04:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 May 2024 04:45 PM IST
सार

भाजपा जब जनता के वोट से सत्ता की कुर्सी नहीं हासिल कर सकी तो राजनीतिक मंडी में उन्होंने कांग्रेस के छह विधायकों को खरीदा और यह बिके हुए विधायक अब भाजपा से
प्रत्याशी बने हुए हैं। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said BJP stole your vote, made sold MLAs as candidates
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने आपका वोट चुराया है। भाजपा जब जनता के वोट से सत्ता की कुर्सी नहीं हासिल कर सकी तो राजनीतिक मंडी में उन्होंने कांग्रेस के छह विधायकों को खरीदा और यह बिके हुए विधायक अब भाजपा से प्रत्याशी बने हुए हैं। यह बात सोमवार को शाहपुर के चंबी मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कही।उन्होंने कहा कि इसलिए 1 जून को मतदान करते समय यह मत सोचना कि यह आम चुनाव है। मुख्यमंत्री की कुर्सी साढ़े तीन साल के लिए सुरक्षित है। यह सरकार बनाने के लिए चुनाव नहीं हो रहा। बल्कि भाजपा को सबक सिखाने के लिए चुनाव हो रहा है।

विज्ञापन


जिन्होंने आपकी भावनाओं को खरीदा है। सुक्खू ने कहा कि धनबल को सरकार नहीं, बल्कि जनता हरा सकती है। इसलिए इन चुनावों में धनबल हारेगा और जनबल जीतेगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने निचले हिमाचल और एक साधारण परिवार से मुख्यमंत्री बनाया। मेरे परिवार में कोई भी राजनीति में नहीं था। मुख्यमंत्री का पद सौंपने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचनी  चाहिए। किसान, महिलाओं और युवाओं तक को सरकार की योजनाओं से लाभांवित करना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 15 माह में सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस दिया, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए। जयराम ठाकुर की सरकार ने पिछले पांच साल में महज 20 हजार नौकरियां निकालीं और वह भी हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट लटकीं। लेकिन वर्तमान सरकार ने तत्परता के साथ इन मामलों का हल किया और अब युवाओं को रोजगार मिल रहा है। जयराम ठाकुर पिछले पांच साल में जनता का पैसा लुटाते रहे। सुक्खू ने कहा कि सरकार की दूसरी गारंटी महिलाओं को 1500 रुपये देने की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत चुनावों से पहले दो-दो हजार रुपये आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव आयोग के पास महिलाओं के 1500 रुपये रोकने पहुंच गए। प्रदेश सरकार ने 2.37 लाख महिलाएं जिनकी पेंशन 1050 रुपये थी, उन्हें 1500 रुपये खाते में डाला। आज अगर चुनाव आयोग ने अनुमति दी तो 24 घंटे के भीतर उन महिलाओं के खाते में जमा करवाएंगे, जिन्होंने फार्म भर दिए हैं। नहीं तो अप्रैल और मई का एक साथ तीन हजार रुपये मिलेगा। 70 साल से अधिक उम्र के लोगों का 25 लाख रुपये तक स्वास्थ्य का खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed