{"_id":"64a57c3382a5d50c9f03d4a5","slug":"cm-sukhvinder-sukhu-attempts-to-give-land-to-the-affected-of-gaggal-airport-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Sukhvinder Sukhu: गगल हवाई अड्डा प्रभावितों को जमीन देने का करेंगे प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Sukhvinder Sukhu: गगल हवाई अड्डा प्रभावितों को जमीन देने का करेंगे प्रयास
Wed, 05 Jul 2023 07:51 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Jul 2023 07:51 PM IST
सार
गगल हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की जद में आ रहे लोगों को बेघर नहीं करना चाहते हैं। इसको लेकर कैबिनेट में भी चर्चा की जा रही है कि भूमि अधिग्रहण के बदले अच्छा मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि गगल हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की जद में आ रहे लोगों को बेघर नहीं करना चाहते हैं। इसको लेकर कैबिनेट में भी चर्चा की जा रही है कि भूमि अधिग्रहण के बदले अच्छा मुआवजा दिया जाए। सुक्खू ने कहा कि यह भी प्रयास किए जाएंगे कि जो जमीन लेना चाहेगा उसे सरकारी जमीन भी उपलब्ध करवाई जाए। यह बात उन्होंने विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में पांच करोड़ से बनने वाले आधुनिक थाने के शिलान्यास के दौरान वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कि गगल हवाई अड्डे के विस्तार पर प्रदेश सरकार 2500 करोड़ खर्च कर रही हैं। कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के तौर पर विकसित करने के लिए इसका विस्तारीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा आईटीआई शाहपुर को विकसित किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी शिक्षा प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि कहा कि विधायक केवल सिंह पठानिया को जल्द ही सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। गौरतलब है कि सीएम को मंगलवार को शाहपुर दौरे पर आना था लेकिन बारिश के कारण वे नहीं आ पाए। कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने थाने का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन, फतेहपुर के विधायक भवानी पठानिया, केवल सिंह पठानिया और पूर्व विधायक अजय महाजन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, ओंकार सिंह राणा, प्रधान अजय बबली, नगर पंचायत के पार्षद ऊष्मा चौहान, आजाद सिंह, राजीव पटियाल, विजय गुलेरिया आदि मौजूद रहे।