फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu said that the state exports stood at Rs 17,543.49 crore

CM Sukhu: 'राज्य का निर्यात 17,543.49 करोड़ रुपये हुआ, फार्मास्युटिकल्स और टैक्सटाइल्स क्षेत्र का 80% योगदान'

Mon, 24 Jun 2024 08:27 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 24 Jun 2024 08:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्ष 2019-20 से राज्य का निर्यात 9,822.08 करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2022-23 में 17,543.49 करोड़ रुपये हो गया है, जो 62 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाता है। 
 

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu said that the state exports stood at Rs 17,543.49 crore
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश फार्मास्युटिकल्स, टैक्सटाइल्स, लाइट इंजीनियरिंग, गुड्स, स्वास्थ्य, बिजली, दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों के लिए विनिर्माण हब बन गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-20 से राज्य का निर्यात 9,822.08 करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2022-23 में 17,543.49 करोड़ रुपये हो गया है, जो 62 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाता है। इनमें फार्मास्युटिकल्स और टैक्सटाइल प्रमुख क्षेत्र हैं, जिसका प्रदेश के कुल निर्यात में 80 प्रतिशत हिस्सा है।

विज्ञापन


एक्जिम बैंक (एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया) ने सोमवार को शिमला में मुख्यमंत्री सुक्खू के समक्ष प्रदेश में संभावित निर्यात रणनीति के बारे में प्रस्तुति दी। कहा कि हिमाचल प्रदेश को निवेश मित्र राज्य बनाने के लिए विभिन्न प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का निर्यात क्षेत्र में सभी राज्यों में 15वां और हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलन जिला के नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क और जिला ऊना में बल्क ड्रग पार्क की स्थापना की जा रही है। राज्य सरकार बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक हब में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने लिए उद्यमियों को विभिन्न प्रोत्साहन प्रदान करेगी। उन्होंने राज्य का निर्यात बढ़ाने और संबंधित कमियों में सुधार के लिए दिए गए मूल्यवान सुझावों के लिए एक्जिम बैंक का आभार व्यक्त किया। एक्जिम बैंक की प्रबंध निदेशक हर्षा बगनानी ने राज्य सरकार को विभिन्न क्षेत्रों में वित्तीय पोषण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कृषि मंत्री प्रो.चंद्र कुमार, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed