फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm sukhvinder singh sukhu reprimanded Tehsildar and Patwari, heard problems in Ambon

Sirmour News: मुख्यमंत्री ने तहसीलदार और पटवारी को लगाई फटकार, अंबोण में सुनीं समस्याएं

Fri, 18 Aug 2023 11:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,सतौन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी,सतौन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
cm sukhvinder singh sukhu reprimanded Tehsildar and Patwari, heard problems in Ambon
सीएम ने छात्राओं से की बात, बोले, दो महीने में भेजेंगे शिक्षक - फोटो : संवाद

मुख्यमंत्री ने अंबोण गांव में बारिश से तबाह हुए आशियानों को लेकर महिलाओं का दुखड़ा सुनते हुए समय पर राहत राशि न पहुंचाने के लिए तहसीलदार और पटवारी को फटकार लगाई। मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई की अंबोण गांव के लोगों को फौरी राहत के तौर पर 10,000  की राशि जारी की गई है। लिहाजा, मुख्यमंत्री ने तत्काल 90,000 रुपये जारी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंबोण गांव में 1978 से भूस्खलन हो रहा है, इसका समाधान जूलॉजिकल सर्वे से करवाया जाएगा। उन्होंने अंबोण के लोगों की मांग पर उन्हें कहीं और बसाने का भी आश्वासन दिया। साथ ही उपायुक्त सिरमौर को आदेश दिए कि जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उसका अलग से मुआवजा किसानों को दिया जाए। 

विज्ञापन


20 मिनट छात्राओं से की बात, बोले, दो महीने में भेजेंगे शिक्षक
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सिरमौर दौरे पर सतौन पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू चौपर से उतरकर सीधा स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों संग 20 मिनट बिताए। मुख्यमंत्री निर्धारित समय से ठीक एक घंटा देरी से दोपहर 12:10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन के खेल मैदान में उतरे। यहां 10 मिनट वह कार्यकर्ताओं से मिले। इसके बाद वह स्कूल परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों से सवाल किए। छात्राओं से दुलार कर उन्होंने एक-एक से पूछा कि क्या बनोगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बच्चों से स्टाफ के बारे में भी जानकारी ली, साथ ही खेल मैदान के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री के सवाल पर बच्चों ने स्कूल में अध्यापकों की कमी से भी अवगत कराया। छात्राओं ने कहा कि स्कूल भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान के प्रवक्ता नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विषयों के खाली पद दो माह के भीतर भरे जाएंगे। छात्राओं ने कहा कि इस स्कूल को राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल बनाया जा रहा है, इसमें हॉकी का एस्ट्रोटर्फ जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने छात्राओं की मांग पर तुरंत संज्ञान लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्टाफ सहित स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं के साथ फोटो खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर बताएं कब जारी हुई पहली अंतरिम किस्त : सुक्खू
वहीं, नाहन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी घेरा। उन्होंने कहा कि अनुराग बताएं कि केंद्र सरकार की ओर से कब और कहां अंतरिम राशि की पहली किस्त जारी हुई है। प्रदेश सरकार केंद्र से मिलने वाली अंतरिम राहत राशि का अब तक इंतजार कर रही है। सुक्खू ने कहा कि भाजपा को इस समय आपदा में राजनीति नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed