Himachal CM: 'भगवान ने आम आदमी की सरकार को बचाया, जयराम ठाकुर देख रहे थे मुख्यमंत्री बनने का सपना'
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर में जयराम ठाकुर पर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कोट पैंट सिलाई कर मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे थे और बागी विधायकों के भी कोट पेंट सिलवा कर सुबह सवेरे की राज्यसभा चुनाव के पश्चात राज्यपाल के निवास पर मुख्यमंत्री बनने का सपना लेकर जा पहुंचे, लेकिन भगवान ने एक आम व्यक्ति की सरकार को बचाया।
विस्तार
भाजपा ने आपदा में भी राजनीति की तो वहीं आम व्यक्ति की सरकार को भी गिराने के लिए कांग्रेस विधायकों की खरीद फरोख्त कर प्रदेश की राजनीति को शर्मसार किया है। यह टिप्पणी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तीन दिवसीय मां भाग्यनी माता मेले के समापन अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए की। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा और शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप को भी आड़े हाथों लिया।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कोट पैंट सिलाई कर मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे थे और बागी विधायकों के भी कोट पेंट सिलवा कर सुबह सवेरे की राज्यसभा चुनाव के पश्चात राज्यपाल के निवास पर मुख्यमंत्री बनने का सपना लेकर जा पहुंचे, लेकिन भगवान ने एक आम व्यक्ति की सरकार को बचाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 22 हजार परिवार आपदा से प्रभावित हुए, लेकिन भाजपा ने आपदा में भी राजनीति की रोटियां सेंकी।
सिरमौर के हरिपुरधार में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी जी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
यहां उपस्थित जनसमूह के जोश, जज़्बे और जुनून से यह साफ प्रतीत हुआ कि कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों ने देवभूमि के घर-घर और… pic.twitter.com/xAnEAOYVUb — Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) May 5, 2024
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप को बनाया, लेकिन उन्होंने भी एक बार भी संसद में क्षेत्र के आपदा प्रभावित लोगों की आवाज नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले आपदा में प्रदेश की आर्थिक सहायता रुकवाई और अब महिलाओं को दिए जा रहे उनके हक के 1500 रूपये पेंशन के रुकवाने भाजपा चुनाव आयोग के पास जा पहुंची। उन्होंने कहा कि जो जनता के वोट से कुर्सी प्राप्त न कर सके वह आज धनबल से कुर्सी हथियाना चाहते हैं।
