Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvinder Singh Sukhu in Congress Legislative Party meeting held at Shimla

CM Sukhvinder Sukhu: सीएम सुक्खू का पहला बड़ा फैसला, हिमाचल भवन, सदन में विधायकों की रियायत खत्म

Mon, 12 Dec 2022 04:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Dec 2022 04:00 PM IST
सार

सीएम ने फैसला लिया कि हिमाचल भवन चंडीगढ़ और हिमाचल सदन दिल्ली में विधायक कमरों का आम नागरिक की तरह किराया चुकाएंगे।

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh Sukhu in Congress Legislative Party meeting held at Shimla
विधायक दल की बैठक लेते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकार के गठन के बाद पहला बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को सचिवालय में विधायक दल की बैठक में सीएम सुक्खू ने हिमाचल भवन चंडीगढ़ और हिमाचल सदन दिल्ली में विधायकों के ठहरने के लिए दिए जाने वाले टेरिफ को बढ़ाने पर चर्चा की है। 

विज्ञापन


बैठक में सीएम ने फैसला लिया कि हिमाचल भवन चंडीगढ़ और हिमाचल सदन दिल्ली में विधायक कमरों का आम नागरिक की तरह किराया चुकाएंगे। विधायकों की मिलने वाली रियायत खत्म की जाएगी। सीएम सुक्खू ने कहा कि आम नागारिकों को यहां ठहरने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं जबकि विधायकों को छूट थी जिसे अब खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का गर्मजोशी से स्वागत किया। सचिवालय के हजारों अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुख्य द्वार पर पंक्तिबद्ध होकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों की भी मीटिंग ली। इसके बाद हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं संघ के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उनसे राज्य के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए नए उत्साह, समर्पण और प्रतिबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार के लिए सुशासन आवश्यक है, इसलिए यह अधिकारियों का कर्तव्य बनता है कि वे अपना समय लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए समर्पित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन के जीवन में सुखद परिवर्तन लाने के लिए कार्य करें।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक हर्षवर्धन चौहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पांडा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed