{"_id":"64cf4ff94d0a5b6ee30c1440","slug":"cm-sukhvinder-singh-sukhu-briefs-mallikarjun-kharge-about-the-losses-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Sukhu: खरगे से मिले सुक्खू, शिमला पहुंचने पर बोर्डों-निगमों में कर सकते हैं नियुक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Sukhu: खरगे से मिले सुक्खू, शिमला पहुंचने पर बोर्डों-निगमों में कर सकते हैं नियुक्तियां
Sun, 06 Aug 2023 01:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:17 PM IST
सार
शिमला पहुंचने के बाद सीएम नियुक्तियां कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार उन्हें कुछ बोर्डों-निगमों में पार्टी नेताओं की नियुक्तियां करने के लिए खरगे से मंजूरी मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे से मिलते सीएम।
- फोटो : जनसंपर्क विभाग
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान से अवगत करवाया और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी। सीएम रविवार को शिमला लौट सकते हैं। सूत्रों के अनुसार उन्हें कुछ बोर्डों-निगमों में पार्टी नेताओं की नियुक्तियां करने के लिए खरगे से मंजूरी मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
शिमला पहुंचने के बाद सीएम नियुक्तियां कर सकते हैं। सुक्खू ने लाहौल-स्पीति जिला में लगभग 14,100 फीट की ऊंचाई पर स्थित चंद्रताल में फंसे पर्यटकों के बचाव अभियान की खरगे को जानकारी देते हुए बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के लिए कैबिनेट के सहयोगियों ने स्वयं फील्ड में उतरकर सार्थक प्रयास किए। सीएम ने कहा कि सरकार सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए दृढ़ता से प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
राज्य को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए उन्होंने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भी मामला उठाया है। सुक्खू ने कहा कि उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और वित्त मंत्री से भी भेंट कर राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है। उधर, खरगे ने राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन