फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhvinder Singh has not forgotten the taste of food from Rajiv till date met him once again

CM Sukhu News: राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुक्खू, एक बार फिर मिलने पहुंचे

Wed, 24 Apr 2024 05:26 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 24 Apr 2024 05:26 PM IST
सार

बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नादौन से गग्गल एयरपोर्ट जाते समय कांगड़ा बाईपास पर अचानक रुक गए और गाड़ी से उतरकर फूड वैन की तरफ चले गए। मुख्यमंत्री को देख फूड वैन संचालक राजीव शर्मा काफी गदगद हो गए। राजीव शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने 2022 में उनके पास खाना खाया जो उन्हें काफी पसंद आया था।
 

विज्ञापन
CM Sukhvinder Singh has not forgotten the taste of food from Rajiv till date met him once again
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और फूड वैन संचालक राजीव शर्मा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को एक बार फिर सादगी की मिसाल पेश की। नादौन से गग्गल एयरपोर्ट जाते समय मुख्यमंत्री कांगड़ा बाईपास पर एकाएक रुक गए। साथ में मौजूद स्टाफ को लगा किसी काम से रुके होंगे, लेकिन वह गाड़ी से उतरते ही सड़क किनारे खड़ी फूड वैन की तरफ चल पड़े। मुख्यमंत्री को देखकर फूड वैन संचालक राजीव शर्मा उनकी ओर दौड़े।

विज्ञापन

 
राजीव शर्मा से है पुरानी जान पहचान
राजीव ने दुआ सलाम कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कुशलक्षेम जाना तो मुख्यमंत्री ने राजीव को गले लगा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव शर्मा से उनकी पुरानी जान पहचान है। राजीव खाना बहुत अच्छा बनाते हैं। उनके हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूला। मुख्यमंत्री ने राजीव को 50 फीसदी सब्सिडी पर इलेक्ट्रिक वाहन लेने के लिए कहा। मुख्यमंत्री के रुकने पर राजीव गदगद हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू की काफी तारीफ की। 
विज्ञापन


2022 में राजीव शर्मा के पास मुख्यमंत्री सुक्खू ने खाया था खाना
राजीव ने बताया कि वह कांगड़ा के गांव अब्दुल्लापुर से हैं। बीते आठ साल से वह फूड वैन लगाकर जीवनयापन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 2022 में उनके पास खाना खाया था। वह नगरोटा बगवां में प्रियंका गांधी के रोड शो में शामिल होने जा रहे थे। उसके बाद आज एक बार दोबारा दुआ सलाम हुई। बुधवार को मुख्यमंत्री एक बार फिर उनके पास रुके और हालचाल जाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed