फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhu said—BJP MPs start cawing like crows the moment they arrive in Himachal.

राजनीति: सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल आते ही कौवों की तरह कांय-कांय करने लग जाते हैं भाजपा के सांसद

Sat, 26 Sep 2026 04:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी।
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Sep 2026 04:15 PM IST
सार

बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा मैदान में विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हिमाचल के भाजपा सांसदों की जुबान कभी भी दिल्ली में अपने शीर्ष नेताओं के आगे नहीं खुलती। 

विज्ञापन
CM Sukhu said—BJP MPs start cawing like crows the moment they arrive in Himachal.
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल के भाजपा सांसदों की तुलना कौवों के साथ की है। शनिवार को बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा मैदान में विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हिमाचल के भाजपा सांसदों की जुबान कभी भी दिल्ली में अपने शीर्ष नेताओं के आगे नहीं खुलती। लेकिन जैसे ही ये सभी हिमाचल में प्रवेश करते हैं तो कौवों की तरह कांय-कांय करना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग चुप रहता है वह कभी न्याय नहीं कर सकता। प्रदेश सरकार हमेशा जनहित की आवाज को उठाती है।

विज्ञापन

प्रकाश चौधरी को बल्ह का अगला प्रत्याशी घोषित किया
सीएम सुक्खू पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी को बल्ह से कांग्रेस का अगला प्रत्याशी घोषित कर गए। उन्होंने कहा कि बल्ह के लोगों ने प्रकाश चौधरी को न जीताकर बहुत बड़ी गलती की। यदि चौधरी जीते होते तो आज मंत्री होते। भविष्य में बल्ह के लोग ऐसी गलती न करें और प्रकाश चौधरी को जीताकर भेजें। प्रकाश चौधरी मेरे भाई व मित्र हैं। उन्होंने प्रकाश चौधरी की सभी मांगों को पूरा करने का ऐलाना भी किया जिनमें बल्ह में जल शक्ति विभाग और विद्युत विभाग का डिविजन कार्यालय और डीएसपी कार्यालय खोलने सहित अन्य योजनाओं के लिए पैसे देना शामिल हैं। इससे पहले सीएम का डडौर चौक पर भव्य स्वागत हुआ। यहां से सीएम को रथ पर सवार होकर कंसा मैदान तक लाया गया। रथ पर सीएम के साथ कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा और एपीएमसी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया भी सवार रहे। संजीव गुलेरिया ने रथ के सारथी की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed