फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhu practiced before the cricket match

Shimla News: क्रिकेट मैच से पहले सीएम सुक्खू ने किया अभ्यास

Fri, 06 Dec 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
CM Sukhu practiced before the cricket match
शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को संयुक्त रूप से सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे। फाइनल मैच 8 दिसंबर को खेला जाएगा। मुख्यमंत्री ने 7 दिसंबर से शुरू होने वाले सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले शुक्रवार शाम को बीसीएस स्कूल शिमला के खेल मैदान में नेट पर अभ्यास भी किया। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में समाज में जागरुकता पैदा करना हैै। सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट में राज्यपाल-11, मुख्यमंत्री-11, मुख्य न्यायाधीश-11 और प्रेस-11 टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। हिम खेल और सांस्कृतिक संगठन के महासचिव हरदयाल भारद्वाज ने अन्य पदाधिकारियों सहित राजभवन में राज्यपाल को टूर्नामेंट का निमंत्रण दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article