फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhu in the rally after the nomination of Congress candidate Satpal Raizada in Hamirpur

Himachal CM Sukhu: 'इंद्रदत्त लखनपाल ने लिए 15 करोड़ रुपये से ज्यादा, गगरेट में चल रहा था चैतन्य टैक्स'

Fri, 10 May 2024 06:11 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 10 May 2024 06:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के नामांकन के बाद रैली में भाजपा पर जुबानी हमला बोला और भाजपा प्रत्याशियों पर पैसे लेने के भी आरोप लगाए।

विज्ञापन
CM Sukhu in the rally after the nomination of Congress candidate Satpal Raizada in Hamirpur
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह धनबल से जनबल की लड़ाई है। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सतपाल रायजादा में मुझे देखें। हमीरपुर के दोसड़का में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के नामांकन के बाद रैली में सीएम ने कांग्रेस के बागी भाजपा प्रत्याशियों पर तीखा सियासी हमला बोला। वहीं, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर और रेलवे लाइन के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को खूब घेरा। उन्होंने कहा कि मेरे जिले के तीन विधायक राजनीतिक मंडी में बिक गए। हमीरपुर से दगा करने वाले गद्दारों को लोग कभी माफ न करें। यह साधारण चुनाव नहीं है। भविष्य की राजनीति की दशा और दिशा तय करेगा।

विज्ञापन


'लखनपाल ने 15 करोड़ से अधिक लिए'
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर से राजेंद्र राणा आपदा में लोगों के कंधे पर चढ़कर पानी में उतरे थे। अब उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के ऑफर का बयान देने वाले राजेंद्र राणा को समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी में बिके हुए लोगों को सीएम, डिप्टी सीएम और मंत्री नहीं बनाया जाता है। बड़सर से भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल लंबे समय से कह रहे थे कि कांग्रेस में उनका मन नहीं लग रहा था। लखनपाल ने भी 15 करोड़ से अधिक लिए हैं।
विज्ञापन


'गगरेट में चल रहा था चैतन्य टैक्स'
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि गगरेट में चैतन्य टैक्स चल रहा था। पिता के पैसे पूरे करने के लिए हर दुकान, क्रशर, होटल पर चैतन्य टैक्स लगाया गया। राजनीति में कुर्सी का लालच नहीं है। प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स फेल हो गया है। दो दशक से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर से सांसद हैं। अब एक मौका पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को देना होगा। कांग्रेस सरकार में मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ में स्वीकृत करवाया। अब अनुराग ठाकुर झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने हमीरपुर की ताकत पर किया हमला, सम्मान बचाएं: शुक्ला
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि रैली से ज्यादा लोग पंडाल के बाहर हैं। रैली में पहुंचने में उन्हें जाम के कारण देरी हो गई। यह जनसैलाब बता रहा है कि हमीरपुर बदलाव को ओर बढ़ रहा है। कांग्रेस हाईकमान ने हमीरपुर क्षेत्र को सीएम और डिप्टी सीएम दिया है। अब मौका है कि हाईकमान के इस निर्णय की लाज बचाई जाए।

बागियों की अब जनता की अदालत में भी नो एंट्री होगी: मुकेश
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विधानसभा, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के बाद बागियों की अब जनता की अदालत में भी नो एंट्री होगी। इस बार चुनाव में जनता ऐसा फैसला करेगी कि विधायक बिकने का साहस नहीं करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा सुपरफास्ट स्पीड से दिल्ली पहुंचेंगे। भाजपा प्रत्याशी कंगना की फिल्में बेशक हिट रही हैं लेकिन जयराम की फिल्म फ्लॉप होगी।


हम लोग बिकाऊ नहीं: प्रतिभा
कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग भ्रांतियां फैलने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन युवा, महिला सभी मौजूदा हालातों को देखकर उपचुनाव और लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे। लोकसभा में पार्टी प्रत्याशी सतपाल रायजादा केंद्र में हिमाचल की आवाज बनेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने आपदा में हर संभव कार्य किए है लेकिन केंद्र से कोई मदद नहीं मिली। बागी विधायक भाजपा में चले गए और न जाने इसके लिए कितना लेनदेन हुआ है। यह हिमाचल की सभ्यता और संस्कृति नहीं है। हम बिकाऊ लोग नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed