फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm statement one contractor, give Ultimatum

ठेकेदारों को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का अल्टीमेटम

Thu, 27 Nov 2014 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 27 Nov 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
cm statement one contractor, give Ultimatum

निरमंड में आयोजित जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली के समापन्न अवसर पर मुख्यातिथि शिरक्त करते हुए निरमंडवासियों को बूढ़ी दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्रसिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी ठेकेदार कार्य में लेटलतीफी करता है उसे ब्लैक लिस्ट किया जाएगा और ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की जाएगी।

विज्ञापन


भविष्य में भी ऐसे ठेकेदारों को काम नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वजह से न केवल विकास के कार्य प्रभावित हो रहे हैं बल्कि सरकार की भी बदनामी हो रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल ने आज विकास के कई नए आयाम स्थापित किया है।
विज्ञापन


कभी पिछड़ा राज्य कहलाने वाला हिमाचल आज देश में अपनी पहचान शिखर में बनाए हुए हैं। जिसमें केंद्र में रही सरकारों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि वे राजनीतिक षडयंत्रो में विश्वास नहीं रखते। उनका एक-एक पल प्रदेश के लिए समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि जो भी बुजुर्ग अस्सी साल की उम्र पार कर चुके हैं उन्हें प्रति माह एक हजार रूपये वृद्धा पेंशन दी जाएगी। इसके लिए इंकम को नहीं देखा जाएगा।


उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में पिछडे़ क्षेत्रों को विकसित करने की उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने समस्त विभागों से विकास के तमाम कार्यों को गति प्रदान करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed