{"_id":"5d8388bf8ebc3e012f280865","slug":"cm-medical-relief-fund-in-himachal-will-be-treated-for-the-poor-parmar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में सीएम चिकित्सा राहत कोष से होगा गरीबों का उपचार: परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में सीएम चिकित्सा राहत कोष से होगा गरीबों का उपचार: परमार
Thu, 19 Sep 2019 07:25 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Sep 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुषमान भारत और हिमकेयर योजना के बाद अब जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष के तहत भी इलाज की सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष गठित किया है।
विज्ञापन
इस कोष के तहत जरूरतमंदों को प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के अलावा पीजीआई चंडीगढ़, मेडिकल कॉलेज चंडीगढ़, एम्स दिल्ली और आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालों में उपचार करवाने के लिए भी सहायता प्रदान की जा सकेगी।
विज्ञापन
इसमें सभी गंभीर बीमारियों को शामिल किया गया है। पालमपुर में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत तीन लाभार्थियों को एक लाख 20 हजार रुपये के चेक भी वितरित किए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने ननाओं में करीब 200 लोगों की समस्या का निदान किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कैप्टन देसराज शर्मा, एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा, एसडीएम धीरा संजीव कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।