{"_id":"5dc260fa8ebc3e5afa2fbd14","slug":"cm-jairam-worshiped-the-of-god-of-rain-for-global-investor-meet-in-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए बारिश के देवता की शरण में पहुंचे सीएम, जानिए वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए बारिश के देवता की शरण में पहुंचे सीएम, जानिए वजह
Wed, 06 Nov 2019 11:28 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर मीट पर बारिश खलल डाल सकती है। इसी बीच डीसी कांगड़ा के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बारिश के देवता इंद्रू नाग की शरण में पहुंच गए हैं। बुधवार को जयराम ने माथा टेककर बारिश न होने की मन्नत मांगी। प्रदेश में बुधवार से बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। छह और सात नवंबर को चेतावनी जारी की गई है। आठ नवंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
उधर, मीट के लिए धर्मशाला में आज से देश-विदेश के निवेशकों का आगमन शुरू हो जाएगा। सुबह 10:00 बजे चंडीगढ़ से पहला चॉपर विदेशी मेहमानों को लेकर धर्मशाला के लिए उड़ान भरेगा। बुधवार शाम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश के आला अधिकारियों के साथ विदेशी निवेशकों और प्रतिनिधियों की बैठकों का दौर शुरू होगा। इस मीट में 1710 निवेशक आएंगे, जिनमें 209 विदेशी प्रतिनिधि होंगे।
विज्ञापन
तैयारियों के लिए धर्मशाला में खुद मोर्चा संभाले हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मीट के लिए 82 हजार करोड़ के एमओयू साइन हुए हैं। इसमें पर्यटन में 192 (15,000 करोड़), ऊर्जा में 15 (27,812 करोड़), हाउसिंग में 32 (12,277 करोड़), उद्योग में 207 (13,682 करोड़ रुपये) के एमओयू हुए हैं। सीएम ने कहा कि इन्वेस्टर मीट दो दिन का कार्यक्रम नहीं है, इसके बाद भी और निजी निवेशकों को प्रदेश में लाने के लिए सरकार प्रयासरत है ताकि सूबे में बेरोजगारी को दूर किया जा सके।
विज्ञापन