फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur will see Tourism Department himself not ACS Ram Subhag Singh

एसीएस राम सुभग सिंह से लिया पर्यटन विभाग, सीएस खुद देखेंगे

Wed, 28 Aug 2019 08:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Aug 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur will see Tourism Department  himself not ACS Ram Subhag Singh
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल विधानसभा में एचपीटीडीसी के होटल ठेके पर देने का मामला गरमाने के बाद सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह से पर्यटन विभाग वापस ले लिया है। सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार शाम को शीर्ष अधिकारियों की बैठक लेने के बाद यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


अब मुख्य सचिव बीके अग्रवाल पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग खुद देखेंगे। हालांकि, मुख्य सचिव अग्रवाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कुछ ही दिनों में दिल्ली जा रहे हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विधानसभा में सीएम से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा था, लेकिन दूसरे ही दिन सरकार ने राम सुभग सिंह से पर्यटन विभाग वापस ले लिया। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के होटल ठेके पर देने के मामले पर मंगलवार को विपक्ष ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि सरकार की राइजिंग हिमाचल वेबसाइट पर एचपीटीडीसी की संपत्तियां बेचने के लिए सूची अपलोड की गई है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के  आरोपों पर मामले की जांच के आदेश दे दिए थे।


मालूम रहे कि राम सुभग सिंह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रधान निजी सचिव पद की दौड़ में भी माने जा रहे हैं। इससे उनकी इस दावेदारी पर भी असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed