फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam Thakur will burn effigy of Ravan's by remote at shimla

यहां सीएम जयराम ठाकुर रिमोट से करेंगे रावण के पुतले का दहन

Thu, 18 Oct 2018 09:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 18 Oct 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
CM Jairam Thakur will burn effigy of Ravan's  by remote at shimla

विजयदशमी के अवसर पर जाखू मंदिर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रिमोट कंट्रोल से रावण के पुतले का दहन करेंगे। शाम पांच बजे मुख्यमंत्री जाखू मंदिर पहुंचेंगे। इस बीच वह राम मंदिर से आए राम और रावण के दलों का युद्ध देखेंगे।

विज्ञापन


शाम करीब 5:57 बजे मुख्यमंत्री रिमोट दबाकर रावण का दहन करेंगे। रिमोट का बटन दबाते ही रावण की आंखों और मुंह से अंगारे बरसेंगे। मंदिर के न्यासी सुमन पाल दत्ता ने यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


 इससे पहले दोपहर बाद तीन बजे राम मंदिर से राम और रावण की झांकियां बाजार से होते हुए शाम पांच बजे के करीब जाखू मंदिर परिसर में पहुंचेंगी। ये झांकियां घोड़ों पर निकलेंगी। परिसर में मंच के सामने भव्य रामलीला का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशहरे के लिए जाखू मंदिर में पंजाब के मोगा से आए कारीगरों ने रावण का 45 फीट, जबकि मेघनाद और कुंभकरण के 35-35 फीट ऊंचे पुतले बनाए हैं। वहीं, दशहरे को लेकर जाखू मंदिर में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जाखू में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उधर, वीरवार को नवरात्र पर मंदिर में करवाए गए रामचरित मानस पाठ के दौरान पूर्णाहुति डाली गई।

उपायुक्त अमित कश्यप और शहरी एसडीएम नीरज चांदला परिवार समेत पूजा-अर्चना करवाने पहुुंचे और पूर्णाहुति में हिस्सा लिया। इस अवसर पर न्यासी दीपक शर्मा और संजीव गुप्ता भी मौजूद रहे। वहीं, भक्तों के लिए मंदिर में भंडारा भी लगाया गया।

म्यूजियम का किया जाएगा उद्घाटन
दशहरे के अवसर पर जाखू परिसर में बने हवा घर को म्यूजियम का रूप दिया गया है। इस म्यूजियम का उद्घाटन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। म्यूजियम में जाखू मंदिर के इतिहास के अलावा पांडुलिपियां उपलब्ध रहेंगी। 

कनलोग में जलेगा 65 फीट ऊंचा रावण 

CM Jairam Thakur will burn effigy of Ravan's  by remote at shimla

कनलोग में 65 फीट ऊंचा रावण बनाया गया है। संजीवनी जल कल्याण सोसायटी के सचिव सचिन आनंद सूद ने बताया कि शाम छह बजे रावण का दहन किया जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं की जाएंगी। शाम के समय बाईपास से झांकी निकाली जाएगी, जबकि शाम आठ बजे करयाला होगा। इसमें सैकड़ों लोग मौजूद रहेंगे। 

नाभा में 35 फीट ऊंचा है रावण का पुतला
युवा कलाकेंद्र नाभा में 35 फीट ऊंचा रावण और 25-25 फीट ऊंचे मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलाए जाएंगे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कोऑपरेटीव बैंक के चेयरमैन खुशी राम बालनाटाह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर राम, लक्ष्मण, हनुमान, रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण आदि की वेशभूषा में कलाकार झांकियां निकालेंगे।

समरहिल में शाम छह बजे जलेगा रावण
समरहिल में शाम छह बजे रावण का पुतला जलाया जाएगा। स्पोर्ट्स कल्चरल वेलफेयर सोसायटी समरहिल के अध्यक्ष राजीव ठाकुर ने बताया कि यहां पर रावण का 55, कुंभकरण का 50, जबकि मेघनाद का 45 फीट ऊंचा पुतला बनाया गया है। कार्यक्रम में विवि के वाइस चांसलर बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed