{"_id":"5d5d04db8ebc3e6c8170930f","slug":"cm-jairam-thakur-targets-opposition-hp-vidhan-sabha-monsoon-session-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने विपक्ष पर छोड़े कटाक्ष के तीर, बोले- विपक्ष का बाढ़ से पहले ही हो गया नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने विपक्ष पर छोड़े कटाक्ष के तीर, बोले- विपक्ष का बाढ़ से पहले ही हो गया नुकसान
Wed, 21 Aug 2019 02:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 21 Aug 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा में विपक्ष पर जमकर कटाक्ष के तीर साधे। उन्होंने व्यंग्य शैली में कहा कि विपक्ष का बाढ़ से पहले ही नुकसान हो गया है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये बरसात से पहले ही बह गए हैं। जहां तक हमारे सहयोग की बात है, हम करेंगे परंतु विपक्ष को हुए नुकसान की भरपाई किसी भी सूरत में अब नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने भोजनकाल के बाद सदन में कहा कि नियम 130 के तहत कांग्रेस विधायकों ने भारी बरसात से प्रदेश में हुए नुकसान पर चर्चा के लिए विषय लाया था। इसके बाद भी समूचा विपक्ष सदन में मौजूद नहीं है। इससे विपक्ष की इस महत्वपूर्ण विषय पर संजीदगी का पता चलता है।
विज्ञापन
विपक्ष के सदस्यों ने सदन में आकर बारिश से प्रदेश को हुए नुकसान और अपने क्षेत्रों की स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा करनी चाहिए थी परंतु ऐसा नहीं हुआ। इस चर्चा में कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी, अनिरुद्ध सिंह, रामलाल ठाकुर और मोहन लाल ने हिस्सा लेना था परंतु विपक्ष के सभी सदस्य इस दौरान सदन में नहीं आए।
विज्ञापन
जयराम ने कहा कि यह उन्हें ठीक नहीं लगा। बेहतर होता विपक्ष प्राकृतिक आपदा से नुकसान पर चर्चा करता, क्योंकि प्रदेश में कई जानें चली गई हैं और सैकड़ों करोड़ों का नुकसान प्रदेश को हुआ है। ऐसी स्थिति में विपक्ष को सदन छोड़कर नहीं जाना चाहिए था।