{"_id":"5ab790b54f1c1b92778b752b","slug":"cm-jairam-thakur-targets-himachal-congress-during-una-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हमला, बोले- कांग्रेस ने प्रदेश को किया बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हमला, बोले- कांग्रेस ने प्रदेश को किया बर्बाद
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऊना दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस पर कई तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने जाते-जाते प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया। उनकी तीन महीने की सरकार से हिसाब मांगने वाले कांग्रेसियों ने तो ऐसी जगह फट्टे लगा दिए, जहां स्टाफ तक तैनात नहीं हो सका।
विज्ञापन
जाते-जाते 16 डिग्री कॉलेजों की घोषणा कर दी, लेकिन प्रति कॉलेज एक लाख का बजट दिया, जिससे महिला मंडल का भवन तक नहीं बन सकता। सीएम ने हैरानी जताई कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने मंडी में आयोजित राहुल गांधी की रैली को सरकारी कार्यक्रम बनाते हुए एचआरटीसी के खाते में 75 लाख डाल दिए। यह राशि अब नई सरकार को वहन करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
ऊना के पंडोगा में निर्माणाधीन औद्योगिक क्षेत्र की हालत देखकर सीएम ने जनसभा में कहा कि यहां पहाड़ काटने की क्या जरूरत थी। उन्होंने सोचा था कि यहां कोई इंडस्ट्री लगी होगी, लेकिन हालत ऐसी है कि क्षेत्र में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। बाढ़ को रोकने के लिए अब अतिरिक्त बजट की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन
हरोली क्षेत्र में करोड़ों के ऐसे भवन खड़े कर दिए, जिनका कोई औचित्य नहीं। उन्होंने कहा कि जाहिर तौर पर इस विकास के पीछे भ्रष्टाचार छिपा है। सीएम ने शाम के समय दौलतपुर में भी जनसभा की। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलवीर चौधरी, राजेश ठाकुर, प्रो. राम कुमार, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा आदि भी मौजूद रहे।