फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur targets congress leaders over augusta westland case

अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का नाम आने से कांग्रेसी घबराए : जयराम

Wed, 02 Jan 2019 12:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 02 Jan 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur targets congress leaders over augusta westland case

अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का नाम आने से कांग्रेसी बुरी तरह से घबरा गए हैं और हताशा में बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड से भारत को 37 अरब रुपये के सौदे के तहत हेलीकॉप्टर खरीदने थे, जिसमें 360 करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


अब जब केंद्र में मोदी सरकार अगस्ता वेस्टलैंड के आरोपी मिशेल को प्रत्यारोपित कर भारत लाई तो कांग्रेस ने तुरंत आरोपी को बचाने और गांधी परिवार का राज खुल जाने के डर से हो-हल्ला शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि 29 दिसंबर 2018 को प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में खुलासा किया कि जांच में मिशेल ने मिसेज गांधी का नाम लिया है। उन्होंने कहा कि इस  सौदे में भ्रष्टाचार का मामला सबसे पहले इटली की अदालत में उठा और तत्कालीन यूपीए सरकार ने इटली की अदालत को न तो दस्तावेज उलब्ध करवाए और न ही जांच में कोई सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने अपने बड़े नेताओं को बचाने के लिए सच्चाई छिपाने की साजिश की थी। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में आज भारत की पहचान विश्व शक्ति के रूप में बनी है और देश निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed