फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement regarding tcp issue

नपं और टीसीपी में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों को लेकर सीएम जयराम का बड़ा एलान

Mon, 29 Jan 2018 09:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बैजनाथ(कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, बैजनाथ(कांगड़ा) Updated Mon, 29 Jan 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement regarding tcp issue

प्रदेश में नगर पंचायत और टीसीपी एरिया में शामिल ग्रामीण क्षेत्र को लेकर पुर्नविचार किया जा रहा है। जल्द ही लोगों की सहमति से ग्रामीण क्षेत्र को नपं और टीसीपी के दायरे से बाहर किया जाएगा। 

विज्ञापन


मेला मैदान बैजनाथ में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नपं और टीसीपी में शामिल ग्रामीण क्षेत्र को लेकर प्रदेश भर से प्रस्ताव आए हैं। इस पर पुर्नविचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश को पर्यटन की दृष्टि से विकस‌ित करने के लिए सड़कों पुरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। केंद्र सरकार ने पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के लिए 69 हाईवे स्वीकृत किए थे। लेकिन, डेढ वर्ष में कांग्रेस सरकार टेंडर तक नहीं करवा सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी हाइवे की टेंडर प्रक्रिया 31 मार्च तक होगी पूरी

cm jairam thakur statement regarding tcp issue

उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2018 से पूर्व सभी मार्ग की टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 6 वर्ष से बंद पड़े शिमला के हवाई अड्डे को शुरू करने के साथ उड़ान योजना के दूसरे चरण में प्रदेश के बड़े शहरों को जोड़ा गया है। 

उन्होंने कहा कि रेलवे को लेकर हर वर्ष चर्चा होती रही है। लेकिन, अब इसका कार्य शुरू हुआ है। भाजपा सरकार ने आते ही राजा का बैग उठाने वाले रिटायर्ड और टायर्ड तीन हजार अधिकारियों और कर्मचारियों को आदर से घर भेजने का कार्य किया है। 

विधायक मुलख राज प्रेमी के आग्रह पर उन्होंने कहा कि होली-उतराला मार्ग को इसी बजट में कांगड़ा-चंबा के विधायक, विधायक प्राथमिकता में डालेंगे। दोनो जिलों कांगड़ा और चंबा की तरफ से कार्य शुरू होने के बाद केंद्र की मदद से मार्ग को तैयार किया जाएगा। 

इस मौके पर आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, विधायक मुलख राज प्रेमी, विधायक रवि धीमान, विधायक जवाहर ठाकुर, विधायक प्रकाश राणा, अर्जुन, दूलो राम, जिलाधीश संदीप कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed