फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over virbhadra singh at hamirpur himachal shimla

घोषणाओं की होड़ में पंजाब में पीएचसी खोल गए वीरभद्र : जयराम

Sat, 16 Jun 2018 10:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 16 Jun 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over virbhadra singh at hamirpur himachal shimla

सीएम जयराम ठाकुर ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बयान पर पलटवार किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर में जनसभा में कहा कि पूर्व सरकार में घोषणाओं की होड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पंजाब में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खोलने की अधिसूचना कर गए।

विज्ञापन


जयराम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उनके पास आए और कहने लगे कि साहब एक पीएचसी की अधिसूचना को रद्द करना है। चूंकि यह पीएचसी जहां खुलेगी उस नाम से प्रदेश में कोई जगह नहीं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच के बाद पता चला कि वीरभद्र सिंह ने जिस पीएचसी की अधिसूचना जारी की है, वह गांव पंजाब में है। बाद में कैबिनेट में इसे रद्द करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल सपने देखने का काम करती है, लेकिन भाजपा सपनों को देखने के साथ उसे साकार भी करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना बजट के कई स्कूल और स्वास्थ्य संस्थानों की घोषणा कर दी

cm jairam thakur statement over virbhadra singh at hamirpur himachal shimla

 पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने सत्ता जाते-जाते बिना बजट के कई स्कूल और स्वास्थ्य संस्थानों की घोषणा कर दी। यहां तक कि डिग्री कॉलेज के लिए एक-एक लाख की घोषणा भी कर दी।

सीएम ने कहा कि एक लाख रुपये में कोई कॉलेज नहीं खुलता है। प्रदेश में चार नए मेडिकल कॉलेज खुले हैं। प्रदेश में शीघ्र ही मेडिकल विश्वविद्यालय खोला जाएगा।

इसके साथ ही स्विट्जरलैंड से एमओयू पर हस्ताक्षर कर प्रदेश के कोने-कोने में मरीजों को हेली टैक्सी की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। लेकिन कांग्रेस नेता इन सब योजनाओं को अपना बताकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।  

बालक नहीं, कई पदों पर सफल जिम्मेवारी निभा चुका हूं : जयराम 

cm jairam thakur statement over virbhadra singh at hamirpur himachal shimla

राजनीति में बालक कहने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरभद्र सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि वह कोई बालक नहीं हैं। उनके पास विधानसभा में 20 वर्ष का अनुभव है।

एमएलए, मंत्री से लेकर पार्टी अध्यक्ष की सफल जिम्मेवारी को निभा चुके हैं। जयराम ने कहा कि राजनीति में कौन कितने वक्त तक रहा, यह महत्व नहीं रखता है। किसका क्या योगदान रहा, यह महत्वपूर्ण है।

महज आठ किलोमीटर होने के बावजूद स्कूल मैदान से ही जोलसप्पड़ स्थित मेडिकल कॉलेज भवन का ऑनलाइन शिलान्यास करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर मौके पर जाकर जगह-जगह शिलान्यास करने लगे तो प्रदेश में बड़े काम नहीं हो पाएंगे। 

सीएम ने किया आयुर्विज्ञान कॉलेज भवन का शिलान्यास 

cm jairam thakur statement over virbhadra singh at hamirpur himachal shimla
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की उपस्थिति में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान कॉलेज हमीरपुर का शुभारंभ किया।

भले ही यह मेडिकल कॉलेज 10 किलोमीटर दूर जोलसप्पड़ में चलेगा लेकिन इसके 250 बिस्तरों वाले अस्पताल का शिलान्यास भी हमीरपुर से ऑनलाइन किया गया।

साथ ही आयुर्विज्ञान महाविद्यालय हमीरपुर के आवासीय खंड का लोकार्पण और मेडिकल कॉलेज के परिसर का शिलान्यास भी किया। आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के भवन का निर्माण 206 करोड़ रुपये से किया जाएगा।

इस अवसर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के इस छठे आयुर्विज्ञान महाविद्यालय में एमबीबीएस के छात्रों के लिए 100 सीटें होंगी। इसी सत्र से कक्षाएं हमीरपुर में शुरू होंगी। 

चार जिलों के लोगों को श्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हाेेगी

cm jairam thakur statement over virbhadra singh at hamirpur himachal shimla

आयुर्विज्ञान महाविद्यालय निकट के करीब चार जिलों के लोगों को श्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाएगा। प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में छह और निजी क्षेत्र में एक आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के खुलने से करीब 750 चिकित्सक उपलब्ध होंगे।

इससे प्रदेश में विशेषज्ञों और चिकित्सा अधिकारियों की मांग को पूरा करने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने विधायक की मांग पर हमीरपुर शहर में बस अड्डा, इंडोर स्टेडियम और पार्किगिं के निर्माण की संभावनाएं तलाशने का आश्वासन दिया।

सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में आयुर्विज्ञान महाविद्यालय प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया। 

प्रदेश को और अधिक बड़ी परियोजनाएं मिलेंगी : धूमल 

cm jairam thakur statement over virbhadra singh at hamirpur himachal shimla

इस मौके पर पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, विधायक नरेंद्र ठाकुर, विधायक सुभाष ठाकुर, विधायक राजेंद्र गर्ग, विधायक कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, विजय अग्निहोत्री, जिला के भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, अतिरिक्त

मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, डॉ. श्रीकांत बाल्दी, निदेशक मेडिकल शिक्षा डॉ. अशोक शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।  पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हिमाचल प्रदेश को विभिन्न विकासात्मक पहलों के लिए उदार सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सदैव प्रदेश की मांगों पर विचार किया है और निकट भविष्य में प्रदेश को और अधिक बड़ी परियोजनाएं प्रदान की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed