फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over virbhadra singh at dharamshala

कोर्ट से छुटकरा मिलता, तो विकास करते वीरभद्र: जयराम ठाकुर

Fri, 26 Oct 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 26 Oct 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over virbhadra singh at dharamshala

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिना नाम लिये वीरभद्र सिंह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास कैसे होना था, जब पूर्व सीएम की हर दिन खबर छपी होती थी कि आज इस कोर्ट में पेश होंगे मुख्यमंत्री। विकास के लिए ध्यान केंद्रीय करना होता है, लेकिन पूर्व सीएम कोर्ट की तिथियों को निपटाने में व्यस्थ होते थे। सीएम ने धर्मशाला में राष्ट्रीय सरस मेले के शुभारंभ अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज तक प्रदेश की किसी भी सरकार ने नौ महीने में केंद्र से 9000 करोड़ रुपये विकास के लिए नहीं लाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र से हिमाचल के विकास के लिए इतने कम समय के कार्यकाल में कोई कमी नहीं होने दी है, नौ हजार करोड़ रुपये के विभिन्न कामों को मंजूरी देने अपने आप में रिकार्ड है।उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला। पिछली राज्य सरकार ने प्रदेश में बिना किसी बजट प्रावधान के शिक्षा तथा स्वास्थ्य संस्थान खोले।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता खुद कहते हैं कि वे लोगों को चुनावों के समय मुर्ख बनाने के लिए कार्यक्रम चलाते है, अगर लोग मुर्ख बन जाते हैं तो कांग्रेस की सरकार बन जाती है, नहीं तो आपकी (भाजपा) की सरकार बनती है, जो कांग्रेस के विकास के मॉडल को दर्शाती है।सीएम ने कहा कि पिछले 10 महीने में कुछेक चीजें जरूर अस्त व्यस्त रहीं। अस्त व्यस्त हुई चीजों को अब ठीक कर दिया गया है। अब प्रदेश सरकार अच्छी गति में चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच राज्यों के चुनावों के बाद होगी सीयू का शिलान्यास: सीएम

cm jairam thakur statement over virbhadra singh at dharamshala

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला की शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा केंद्रीय मंत्री व प्रदेश सरकार सीयू की आधारशीला रखेंगे।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला तथा देहरा में एक ही दिन में विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी जाएगी। चंबा जिला में सिकरी धार में प्रस्तावित सीमेंट कारखाना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिकरी धार सीमेंट कारखाने के लिए सड़क की सुविधा न होने के कारण देरी हुई है।

प्रदेश सरकार सिकरी धार के लिए सड़क का निर्माण करेगी, ताकि जल्द वहां पर सीमेंट उद्योग स्थापित किया जा सके।अगले वर्ष फरवरी माह में धर्मशाला में निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में कृषि, बागवानी, पर्यटन, उद्योग के क्षेत्रों में निवेशक करने वाले निवेशकों को प्रमुखता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed