फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over mandi school van accident

धर्मपुर निजी वैन हादसे में सीएम जयराम ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार

Sat, 23 Jun 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 23 Jun 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over mandi school van accident

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी के धर्मपुर में निजी स्कूल वैन हादसे के लिए किसी स्तर पर स्कूल प्रबंधन भी जिम्मेदार है। प्रशासन से हादसे की रिपोर्ट मांगी है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट मिलते ही सरकार मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी। हादसे में एक बच्ची की जान चली गई है, जो गंभीर विषय है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को सोलन में मां शूलिनी मेले के उद्घाटन पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन

cm jairam thakur statement over mandi school van accident

उन्होंने कहा कि हादसे में घायल बच्चों को सरकार हर संभव मदद देगी। जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सरकार ने पूर्व में भी ऐसे हादसे रोकने को कदम उठाए हैं। यह क्रम भविष्य में भी जारी रहेगा। हादसे की वजह और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर रिपोर्ट मांगी है।

रिपोर्ट मिलते ही सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। पूर्व में जो आदेश लागू किए थे, उन्हें रिव्यू कर उन पर अमल सुनिश्चित किया जाएगा। मंडी जिले के धर्मपुर में डरवाड़ मार्ग पर 12 छात्रों से भरी पांच सीटर निजी वैन करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed