फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over liquor habit in himachal

बच्चे घरों के बुजुर्गों को समझाएं, शराब पीना बुरी बात: जयराम ठाकुर

Thu, 06 Dec 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Thu, 06 Dec 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over liquor habit in himachal

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बच्चे घर के बुजुर्गों को हतोत्साहित करें कि मनोरंजन और विश्राम के लिए शराब का उपयोग करना सही नहीं है। उन्होंने युवा पीढ़ी से नए मित्र बनाने का आग्रह किया, जो स्वस्थ आदतों का अभ्यास करते हैं और जो स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने लिए लक्ष्यों और सपने विकसित करें और याद रखें, शराब या नशीली दवाओं का उपयोग तेजी से व्यसन में बदल सकता है। मुख्यमंत्री बुधवार को बद्दी स्थित रिजॉर्ट में राज्यस्तरीय एंटी ड्रग रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बद्दी में नशामुक्ति केंद्र खोलने का भी आह्वान किया। 
विज्ञापन


सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि लोगों को विशेष रूप से युवाओं को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के दुष्प्रभावों के खिलाफ संवेदनशील बनने के लिए पूरे राज्य में एक विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीपीएस एक्ट के तहत हो सकती है 20 साल की सजा  

cm jairam thakur statement over liquor habit in himachal

इसमें परिवारों, स्कूलों और तत्काल समुदायों जैसी संस्थाओं से जुड़े रोकथाम के कार्यक्रम महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने मीडिया को भी इस बारे में अपनी भूमिका समझने की जरूरत जताई।

उन्होंने कहा कि सरकार को नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोमांटिक बनाने और इनका महिमामंडल करने वालों का विरोध करने की जरूरत है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत

न्यूनतम 10 साल की कारावास अवधि 20 साल तक बढ़ाई जा सकती है और जुर्माना 1 लाख रुपये तक बढ़ाया जा सकता है। राज्य सरकार इससे संबंधित तमाम अपराधों को गैर-जमानती अपराध बनाने के कानून लाने का भी फैसला ले रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed