फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over kcc bank and cbi probe

केसीसी बैंक में सब कुछ ठीक नहीं, करवा सकते हैं सीबीआई जांच: सीएम

Sun, 04 Mar 2018 12:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नूरपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, नूरपुर (कांगड़ा) Updated Sun, 04 Mar 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over kcc bank and cbi probe

केसीसी बैंक में चल रहीं गड़बड़ियों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गंभीर मामला बताया है। नूरपुर में अनौपचारिक बातचीत में सीएम ने कहा कि केसीसी बैंक में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, यह बात उनके संज्ञान में आई है।

विज्ञापन


सरकार इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेगी। केसीसी बैंक के पूर्व चेयरमैन रसील सिंह मनकोटिया की ओर से सरकार से केसीसी बैंक में अनियमितताओं के मामले की सीबीआई जांच की मांग पर जयराम ने कहा कि उन्होंने इस बात को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


इस संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार की ओर से लाए गए स्पोर्ट्स बिल पर पुनर्विचार किया जाएगा। 

रिटेंशन पॉलिसी को लेकर सीएम ने कहा कि इस मामले में कानूनी राय ली जा रही है। जनता को मदद करना सरकार की प्राथमिकता है। इस मामले को रिव्यू किया जाएगा। नूरपुर में जनसभा में उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने लोगों के आवश्यक राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन के लिए पटवारियों को सेवा विस्तार दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिपुरा में जीत ऐतिहासिक
त्रिपुरा में भाजपा की जीत पर जयराम ने कहा कि हम कांग्रेस मुक्त भारत के लक्ष्य के करीब हैं। त्रिपुरा में भाजपा की जमानत जब्त होती थी लेकिन आज वहां पर हमारी सरकार बन रही है। कांग्रेस को वहां एक भी सीट नहीं मिली। 

फोरलेन: 36 परियोजनाओं की डीपीआर तैयार
नूरपुर के चौगान मैदान में जनसभा के दौरान सीएम ने कहा कि भाजपा से दो माह के कार्यकाल का हिसाब मांगने वाली कांग्रेस पहले 70 वर्षों का हिसाब दे।

केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के लिए स्वीकृत 69 नेशनल हाईवे की डेढ़ साल बीतने के बावजूद डीपीआर तक नहीं बना पाई। भाजपा ने सत्ता में आते ही आगामी 31 मार्च तक इन सड़क परियोजनाओं की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इनमें से 36 परियोजनाओं की डीपीआर तैयार भी हो चुकी है। 


एयरबेस के लिए देंगे जमीन 
सीएम ने कहा, चीन और पाकिस्तान से निपटने के लिए गगल एयरपोर्ट को पठानकोट एयरबेस के विकल्प के तौर पर तैयार किया जाएगा। रक्षा मंत्री के समक्ष यह मामला उठाया गया है। केंद्र सरकार को इसके लिए जितनी भी जमीन की जरूरत होगी, राज्य सरकार वह देने को तैयार है। यहां पर बड़ा जहाज उतारने के लिए सरकार तत्पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed