जंजैहली मामलों में सीएम जयराम ठाकुर ने दिया ये बयान, कांग्रेस पर किया पलटवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयराम ने कहा कि पिछली सरकार ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान सही पक्ष नहीं रखा, जिसके चलते कोर्ट ने उप तहसील को बंद करने का फैसला सुनाया था। कहा कि वर्तमान सरकार का यह अपना निर्णय नहीं है और नि:संदेह सरकार इस बारे में कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कुशासन और कुप्रबंधन का ही नतीजा है कि उच्च न्यायालय ने जंजैहली में एसडीएम कार्यालय और छतरी में उप तहसील खोलने के पूर्व सरकार के निर्णयों को निरस्त करने के आदेश दिए हैं।
सीएम ने कांग्रेस पर लगाया ये आरोप
कांग्रेस सरकार ने कोर्ट को गुमराह कर भ्रामक तथ्य पेश किए जिसकी बिनाह पर ही कोर्ट ने अपना आदेश सुनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह क्षेत्र के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं।
उन्होंने लोगों से संयम बनाये रखने की अपील की और कहा कि सरकार जनता को इस स्थिति से निजात दिलाने का हर संभव प्रयास करेगी। ठाकुर ने कहा कि मामला न्यायालय से जुड़ा है, इसलिए किसी प्रकार के आवेश में न आएं। उन्होंने कहा कि हमें न्यायालय के आदेश का सम्मान करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिराज के लोगों का कल्याण एवं विकास उनकी प्राथमिकता है और सरकार कोर्ट आदेश के दृष्टिगत मामले पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को सचेत करते हुए कहा कि कुछ लोग मामले को राजनीतिक रंग देकर अशांति फैलाने के प्रयासों में लगे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।