अवैध भवन मालिकों को राहत देने के लिए निकालेंगे रास्ता: जयराम ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अवैध भवन मालिकों को राहत देने के लिए बीच का रास्ता निकाला जाएगा। कानून के दायरे में रहकर प्रदेश के भवन मालिकों को राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेशों का प्रदेश सरकार सम्मान करेगी।
मुख्यमंत्री मनाली में पत्रकारों के सवालों का जबाव दे रहे थे। यहां पहुंचने पर भाजपाईयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मनाली सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि यह मामला जल्दबाजी का नहीं है।
इस विषय को लेकर कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है। प्रदेश के लोगों को राहत देने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने पर भी विचार किया जाएगा। पहले भी इस मामले को लेकर कोर्ट में तथ्य रखे जा चुके हैं।
इससे पूर्व होटलियर्स एसोसिएशन मनाली के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान को कुछ सुझाव दिए। सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को भी राहत देने का भरोसा दिलाया।
एयरपोर्ट के विस्तार के लिए दो योजनाएं
भुंतर एयरपोर्ट में सस्ती उड़ानों को लेकर पूछे प्रश्न पर सीएम ने कहा कि यह सारा मामला एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर निर्भर करता है। जब तक विस्तारीकरण नहीं हो जाता, सस्ते टिकट संभव नहीं है।
एयरपोर्ट के विस्तार के लिए दो योजनाएं हैं। एक में ब्यास का रुख मोड़ना और दूसरी योजना में ब्यास नदी के ऊपर से रनवे बनाना है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मनाली आ रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पास भी मामले को उठाया जाएगा।
इस अवसर पर वन, परिवहन एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर सहित अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी, डीसी यूनुस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा धनेश्वरी ठाकुर, एसडीएम मनाली रमन घरसंगी, डीएसपी शेर सिंह उपस्थित रहे।