{"_id":"5aa947e54f1c1bb7758b55dd","slug":"cm-jairam-thakur-statement-over-dgp-and-dw-negi-meeting-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी और डीडब्ल्यू नेगी की मुलाकात की जांच रिपोर्ट का अध्ययन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी और डीडब्ल्यू नेगी की मुलाकात की जांच रिपोर्ट का अध्ययन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम जयराम ठाकुर ने डीजीपी सीताराम मरडी और डीडब्ल्यू नेगी की कंडा जेल में मुलाकात पर बयान दिया है। डीजीपी सीताराम मरडी और गुड़िया प्रकरण से जुड़े सूरज हत्याकांड के आरोपी डीडब्ल्यू नेगी से कंडा जेल में हुई मुलाकात की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिपोर्ट मिलने की पुष्टि के साथ ही उसका अध्ययन करने की बात कही है। जयराम ने कहा कि नियमानुसार जो भी कार्रवाई होगी वह की जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर नियमों में हो तो किसी भी मुद्दे को बेवजह तूल नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
सीएम के इस बयान के बाद डीजीपी सीताराम मरडी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, जेल मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार जेल में बंद विचाराधीन कैदी से सिर्फ वही लोग मिल सकते हैं जिनकी सूची उसकी ओर से पहले से जेल प्रशासन को दी गई हो।
विज्ञापन
इसके अलावा अगर पुलिस अधिकारी जेल में बंदी से मिलने जाना चाहता हो तो उसे कोर्ट से इजाजत लेना आवश्यक होता है। वहीं जेल मैनुअल में डीजीपी के निरीक्षण को लेेकर कोई भी उल्लेख नहीं है। चूंकि नेगी मरडी की मुलाकात में किसी भी नियम का पालन नहीं किया गया, यही वजह है कि उनकी मुलाकात सवालों के घेरे में आ गई थी।