फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur statement over corona vaccination in himachal

सीएम जयराम बोले- टीकाकरण का अगला चरण सफल बनाने के हरसंभव प्रयास

Thu, 29 Apr 2021 06:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Apr 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over corona vaccination in himachal
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि सरकार कोविड-19 के लिए टीकाकरण का अगला चरण सफल बनाने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। टीकाकरण कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक योजना तैयार की जाएगी। तय समय में इसकी घोषणा की जाएगी, जिससे स्लॉट उपलब्ध हो सके और लोगों का सुचारु एवं अनुशासित तरीके से टीकाकरण हो। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के राज्यों को वैक्सीन खरीदने और योजना बनाने की स्वतंत्रता दी है, इसलिए हिमाचल सरकार इस कार्यक्रम को और आगे ले जाने व स्वास्थ्य संकट का समाधान करने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है। कहा कि अस्पताल में बिस्तरों, ऑक्सीजन और चिकित्सा उपकरणों की मांग पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में दो घरेलू वैक्सीन तैयार हुई हैं। 

विज्ञापन


सूबे में 1665781 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन 
सीएम ने कहा कि प्रदेश को 1919710 लाख वैक्सीन की डोज तीन चरण के लिए मिली हैं। प्रदेश में अब तक 1665781 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अभी भी 255610 लाख वैक्सीन की डोज शेष हैं। स्वास्थ्य कर्मियों और 45 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग के लोगों की टीकाकरण अभियान में शामिल होने के लिए सराहना की जानी चाहिए। अब चौथे चरण में जनसंख्या के बड़े समूह का टीकाकरण किया जाएगा। फार्मास्युटिकल कंपनियां अपनी क्षमताओं का विस्तार करने की प्रक्रिया में हैं। तीसरे टीके को भी जल्द ही लाया जाएगा। कई राज्यों ने कंपनी को ऑर्डर दे दिया है। वैक्सीन मिलते ही टीकाकरण को और गति मिलेगी।
विज्ञापन


नालागढ़ में एंबुलेंस न मिलने से मृत्यु के मामले में डीसी से मांगी रिपोर्ट
 सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि टीकाकरण अभियान के लिए भागदौड़ नहीं होगी। हर सप्ताह करीब पांच लाख टीकों की जरूरत पड़ेगी। नालागढ़ में एंबुलेंस नहीं मिलने से मृत्यु होने के बारे में भी सीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में लाया गया है। उन्होंने वीरवार को ही डीसी से रिपोर्ट मांगी है। सीएम ने कहा कि वीरवार को बैठक में डॉक्टरों को इन्सेंटिव देने पर भी चर्चा हुई। इस बारे में शुक्रवार को स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed