फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over congress leaders clash in shimla

कांग्रेस की संस्कृति रही है मारपीट करना: जयराम ठाकुर

Fri, 18 Jan 2019 07:08 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Fri, 18 Jan 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over congress leaders clash in shimla

कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मारपीट करना कांग्रेस की संस्कृति रही है। इस मामले में उन्हें और कोई टिप्पणी नहीं करनी है। कांग्रेस के भीतर क्या हुआ और कैसे हुआ, यह कांग्रेस नेताओं का अंदरूनी मामला है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार स्वयंसेवी संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बागवानी, कृषि, पशुपालन, खुंब उत्पादन, पुष्प उत्पादन को बढ़ावा देेना चाहती है।
विज्ञापन


इसके लिए सरकार और नाबार्ड सामूहिक तौर पर विकास को प्राथमिकता देगी। कृषि उत्पादों के लिए विपणन व्यवस्था करना जरूरी है, तभी किसानों की आय को दोगुना किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे शुक्रवार को होटल होलीडे होम में नाबार्ड के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा में सुधार किया जा रहा है। स्कूलों में छात्रों का संख्या बढ़ाने पर भी सरकार गौर कर रही है। स्कूलों में शौचालय भी तैयार कराए जा रहे हैं।  

1992 में मोदी से धक्कामुक्की पर भी टिप्पणी करें सीएम : राठौर

cm jairam thakur statement over congress leaders clash in shimla

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले अपनी पार्टी को देखें और इसके बाद कांग्रेेस के खिलाफ बयानबाजी करें। वर्ष 1992 में भाजपा के प्रदेश प्रभारी रहे नरेंद्र मोदी से धक्कामुक्की की गई थी।

भाजपा नेता शांता कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बीच संबंधों पर भी मुख्यमंत्री टिप्पणी करें। कहा कि कांग्रेस व्यक्तिगत आरोप लगाने से परहेज करेगी। सरकार अगर कहीं गलत करेगी या जनहित के खिलाफ फैसले लेगी तो पार्टी इसका कड़ा विरोध करेेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed