फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur statement over availability essential commodities to fight coronavirus

प्रदेश में आवश्यक वस्तुएं पर्याप्त, घबराहट में खरीदारी न करें लोग: जयराम

Thu, 26 Mar 2020 06:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Mar 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over availability essential commodities to fight coronavirus
बैठक की अध्यक्षता करते सीएम - फोटो : अमर उजाला

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को प्रदेश की उचित मूल्य की दुकानों में आवश्यक खाद्य सामग्री की उपलब्धता को लेकर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री आवास पर बैठक में जयराम ने वितरण में आ रही परेशानियों पर चर्चा की और निर्देश दिए की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावी तरीके से जारी रखी जाए। उन्होंने प्रदेश वासियों से भी आग्रह किया है कि घबराहट में खरीदारी न करें क्योंकि प्रदेश में आवश्यक वस्तुएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। बैठक में निर्देश दिए कि आवश्यक सामग्री लेकर आने वाले वाहनों को रोका नहीं जाए। अधिकारियों ने जानकारी दी  कि भारतीय खाद्य निगम के भंडारों में गेहूं और चावल आदि का पर्याप्त भंडार है।

विज्ञापन


हिमाचल में भी गेहूं आटा, चावल के पर्याप्त भंडार के साथ 1200 मीट्रिक टन से अधिक नमक और 4000 मीट्रिक टन से अधिक चीनी का भंडार है। इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य में इस समय चना और मसूर सहित दालों का भी पर्याप्त स्टॉक है। अधिकारियों को अन्य राज्यों से दालों की प्रभावी आपूर्ति सुनिश्चित बनानी चाहिए। कर्फ्यू में ढील के समय उचित मूल्य की दुकानों में लोगों को आवश्यक वस्तुओं के वितरण के समय सामाजिक दूरी बनाए रखने का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के सचिव अमिताभ अवस्थी, महाप्रबंधक मानसी सहाय ठाकुर एवं निदेशक आबिद हुसैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन


उद्घाटन से पहले भंडार ग्रहों के इस्तेमाल के निर्देश
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले में नागरिक आपूर्ति निगम के 1500 मीट्रिक टन की भंडारण क्षमता वाले चैतड़ू और सिद्धपुर भंडारों का इस्तेमाल 350 से 400 मीट्रिक टन दालों और अन्य आवश्यक वस्तुओं के भंडारण के लिए करने के निर्देश दिए। खास बात यह है कि इन दोनों भंडार ग्रहों का उद्घाटन होना बाकी है। उन्होंने निगम की दवा दुकानों में दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता, उपभोक्ताओं के घरों को एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति करने के भी निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अटल टनल के रास्ते लाहौल पहुंचाई आटे की खेप

हीं, जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में कर्फ्यू और लॉकडाउन के बीच अटल टनल से अतिरिक्त आटे की खेप को लाहौल पहुंचाया गया। हालांकि, घाटी में पीडीएस आटे की दो माह तक का भंडारण सुरक्षित है। निजी दुकानों में आटे की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बीआरओ से विशेष अनुमति लेकर अटल टनल से आटा व सैनिटाइजर की खेप को पहुंचाने का काम किया है। टनल के रास्ते से ही स्वास्थ्य विभाग के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा संतुलन किट को भी घाटी में पहुंचाया गया है। उपायुक्त स्मृतिका नेगी ने कहा कि लोनिवि व बीआरओ को सीमित संख्या में मजदूरों के साथ सड़क बहाली के काम को जारी रखने की छूट दी गई है।

इस बीच बीआरओ  व लोनिवि की टीम मनाली-लेह सड़क मार्ग व घाटी के भीतर संपर्क सड़क मार्गों की बहाली में जुटे हैं। घाटी में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क की कमी न हो, इसके लिए स्थानीय महिला मंडलों की मदद ली जा रही है। महिलाएं जल्द ही करीब पांच हजार मास्क तैयार करेंगी। कहा कि घाटी के सभी प्रवेश द्वार दारचा, रारी-छिका, तिंदी व कोकसर में पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। इनमें मेडिकल टीम भी तैनात हैं। सरकार के निर्देश के मुताबिक चौकियों पर तैनात जवान व स्वास्थ्य कर्मी लाहौल में प्रवेश करने वाले हर शख्स पर पैनी नजर रखने के साथ प्रशासन को जानकारी देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed