फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement on poisonous liquor case

सीएम ने दिए संकेत: शराब कांड की जांच के लपेटे में आ सकते हैं और भी राजनेता

Tue, 25 Jan 2022 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 25 Jan 2022 05:00 AM IST
सार

सीएम जयराम ने कहा कि जो कांग्रेस के नेता ऊंची-ऊंची बातें कर रहे थे। आज सत्ता में नहीं हैं तो उनके हौसले देखिए, उनके लोगों और उनके पदाधिकारियों को देखें, कैसे व्यवहार हो रहा है। सीएम बोले, जांच निष्पक्ष हो रही है। ऐसे लोग जांच होने दें।

विज्ञापन
cm jairam thakur statement on poisonous liquor case
शराब- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित शराब कांड की जांच के लपेटे में और भी राजनेता आ सकते हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने इसे संगठित अपराध बताते हुए इसमें कुछ और राजनीतिक लोगों के शामिल होने के भी संकेत दिए हैं। सोमवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह समझते हैं कि राजनीतिक दृष्टि से कुछ लोग अनावश्यक रूप से बोल रहे हैं, उन्हें सब्र करना चाहिए। जो पकड़े गए, उनके रिश्ते और उनके संबंध बड़े-बड़े नेताओं के साथ हैं। किसकी संस्तुति पर वे पदाधिकारी बने, किस पार्टी के बने, इस बात को लेकर छिपाने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


जो कांग्रेस के नेता ऊंची-ऊंची बातें कर रहे थे। आज सत्ता में नहीं हैं तो उनके हौसले देखिए, उनके लोगों और उनके पदाधिकारियों को देखें, कैसे व्यवहार हो रहा है। सीएम बोले, जांच निष्पक्ष हो रही है। ऐसे लोग जांच होने दें। ऊंचे बोलने से कुछ नहीं होने वाला है। जांच में बहुत सी चीजें पिछली भी निकल रही हैं। अभी बहुत सारी चीजें निकलने वाली हैं। थोड़ा सा इंतजार करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


फोटो तो किसी के साथ भी खींचा जा सकता है 
सीएम जयराम ने मुकेश अग्निहोत्री का नाम लिए बगैर कहा कि विपक्ष के नेता कह रहे हैं कि शुरुआत जयराम ने की है तो वे खत्म करेंगे। क्या खत्म करेंगे, वे सात लोग उस साजिश में शामिल नहीं थे, मगर उन्हें जीवन खोना पड़ा है। कांग्रेस नेताओं को सोचना चाहिए कि फोटो किसी के साथ भी खींचा जा सकता है। चलते-चलते भी खींचा जाता है। कई बार आग्रह भी कर लेते हैं कि फोटो खींचने हैं, मगर पदाधिकारी तो किसी को जबरदस्ती नहीं बना सकते हैं। पदाधिकारी तो बनाया गया है। किन लोगों की संस्तुति पर बनाया गया है तो परेशान क्यों हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed