फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur statement on Congress MLA vikramaditya singh

सीएम जयराम बोले- विक्रमादित्य जल्दी में, शोक के दौर से गुजर रहा परिवार, उन्हें सब्र रखना चाहिए

Tue, 14 Sep 2021 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 14 Sep 2021 06:33 PM IST
सार

गुजरात प्रकरण के बाद सीएम जयराम ठाकुर के नई दिल्ली से शिमला लौटने के बाद दोबारा हाईकमान के बुलाए जाने पर प्रदेश में खूब सियासी हलचल हुई है।

विज्ञापन
cm jairam thakur statement on Congress MLA vikramaditya singh
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि विक्रमादित्य सिंह बहुत जल्दी मेें हैं। अभी उनका परिवार शोक के दौर से गुजर रहा है। उन्हें राजनीतिक दृष्टि से क्या बोलना चाहिए, इस बारे में संयम और सब्र रखना चाहिए। भाजपा का निर्णय पार्टी का नेतृत्व करेगा, विक्रमादित्य सिंह नहीं। नई दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि नई दिल्ली में संगठन का निर्धारित कार्यक्रम है।

विज्ञापन


वह संगठन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए हैं। इस बैठक को आज नहीं बल्कि 20 दिन पहले तय किया गया था। गुजरात प्रकरण के बाद सीएम जयराम ठाकुर के नई दिल्ली से शिमला लौटने के बाद दोबारा हाईकमान के बुलाए जाने पर प्रदेश में खूब सियासी हलचल हुई है। इसी हलचल के बीच विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को कुल्लू के ढालपुर मैदान में एक जनसभा में कहा था कि मुख्यमंत्री कांग्रेस के दूल्हे की चिंता न करें। अपनी चिंता करें।
विज्ञापन


कहीं ऐसा न हो कि रातोंरात चेहरा बदल जाए। अभी तक भाजपा पांच मुख्यमंत्रियों को बदल चुकी है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा था कि उन्होंने सोशल मीडिया में पढ़ा है कि पांच नहीं, छह मुख्यमंत्री बदलने हैं। इसलिए जयराम ठाकुर अपनी कुर्सी बचा लें। इसी पर सीएम जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में पलटवार किया। मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोले कि इन सारी बातों के कोई अर्थ नहीं हैं। कोई सिर-पैर नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed