फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement in himachal assembly session

सीएम जयराम बोले- मेरे छोटे से कार्यकाल से इतनी परेशानी हो जाएगी, कभी सोचा नहीं था

Tue, 13 Mar 2018 09:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 13 Mar 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement in himachal assembly session

सीएम जयराम ठाकुर ने सदन में बजट पर चर्चा के दौरान मुकेश अग्निहोत्री को लेकर बयान दिया। सदन में बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री के बीच हल्की नोंकझोंक होती रही। 

विज्ञापन


मुकेश अग्निहोत्री का बजट भाषण खत्म होते ही सीएम जयराम ठाकुर खडे़ होकर बोले - मेरे छोटे से कार्यकाल में ही इतनी परेशानी हो जाएगी, ऐसा कभी नहीं सोचा था। मैं पहली बार यहां जो काम कर रहा हूं, वही काम आप भी पहली बार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मेरे कार्यालय में कौन होना चाहिए और कौन नहीं। यह इतने महत्व का बन गया, ये हम पर छोड़ देना चाहिए। इस पर मुकेश बोले - वीरभद्र सिंह के कार्यालय में कौन होना चाहिए और कौन नहीं? आपके लिए ये बेशक महत्वपूर्ण था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम बोले- जो भी तैनात हैं, सारे सेवारत हैं

cm jairam thakur statement in himachal assembly session

इस पर जयराम ठाकुर ने कहा, मेरे कार्यालय में मुख्यमंत्री का प्रधान निजी सचिव या अन्य कोई भी अधिकारी सेवानिवृत्त नियुक्त नहीं है। जो भी तैनात हैं, सारे सेवारत हैं। आपने जो कहा, हमने वो पूरा सुना।

आपको भी सुनना चाहिए। मुकेश के मंदिरों के चढ़ावे पर नजर आने के आरोप पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा  - हम मंदिर के पैसों का सदुपयोग करना चाहते हैं। इनके समय में तो मंदिरों के पैसों से आलीशान गाड़ियां भी आईं।

डॉक्टरों के वेतन तक इससे निकाले गए। मुकेश की ओर इशारा कर सीएम ने कहा - आप यहां बाईपास करके बैठे हैं। अग्निहोत्री ने कहा - आप कैसे बैठे हैं, आप भी तो ऐसे ही बैठे हैं। जयराम बोले - मैं यहां ईश्वर की कृपा से बैठा हूं। अग्निहोत्री ने कहा,  हम पर भी यही बात लागू है।

किहार अस्पताल को बजट में 50 लाख : परमार

cm jairam thakur statement in himachal assembly session

स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने विधायक आशा कुमारी के प्रश्न पर कहा कि किहार अस्पताल के लिए प्रस्तावित बजट में 50 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

अब तक 50 बिस्तर वाले इस अस्पताल पर 1,48,02,000 रुपये खर्च हो चुके हैं। इसके लिए बजट में 5,45,500 रुपये का प्रावधान किया गया है। विधायक आशा कुमारी ने अस्पताल के लिए शीघ्र धनराशि उपलब्ध करवाने की मांग की। 

62 करोड़ की योजना अब 1.60 करोड़ में बनेगी : महेंद्र

cm jairam thakur statement in himachal assembly session

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि सरकाघाट के खीर खड्ड के तटीकरण की पहले जो योजना तैयार की थी, उसमें 62 करोड़, 36 लाख खर्च होने थे। समय पर योजना को अमलीजामा न पहनाने से अब इस पर 1 करोड़ 60 लाख खर्च होने का अनुमान है।

फ्लड मैनेजमेंट की यह स्कीम सरकाघाट से जाहू तक बनेगी। विधायक इंद्र सिंह ने अपने प्रश्न में कहा कि बरसात में खड्ड में पानी का बहाव ज्यादा हो जाता है। इससे लोगों की हजारों एकड़ भूमि बह जाती है। वर्ष 2012 में इसका शिलान्यास हो गया, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए इस ओर ध्यान नहीं दिया। 

विपक्ष के पास सदन में कहने को कुछ नहीं - मुख्यमंत्री

cm jairam thakur statement in himachal assembly session

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सदन में बजट पर चर्चा के दौरान हमेशा गंभीर मुद्दों को उठाया जाता है, लेकिन इस बार विपक्ष के पास कुछ भी कहने के लिए नहीं है। सदन में विपक्ष के रवैये से लग रहा था कि उनके नेता केवल सुर्खियों में रहने के लिए चर्चा कर रहे हैं।

ऐसा लग रहा है कि कि वो केवल विरोध जताने के लिए विरोध कर रहे  हैं। जयराम ने कहा कि विपक्ष बजट में कोई भी कमी नहीं तलाश पाया और न ही  उनकी तरफ  से कोई सुझाव या गंभीर रिएक्शन आया।

कांग्रेस सरकार के ऋण लेने के मुद्दे पर जयराम ने कहा कि हालात उन्होंने पैदा किए हैं। कर्ज विकास के लिए लेना ही पड़ता है, जिस तरह से पिछली सरकार ने कर्ज लिया वह सही नहीं था। पांच वर्ष में प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था को तहस नहस करके रख दिया।

सीएम कार्यालय में  संघ के दखल के विपक्ष के आरोपों पर जयराम ने कहा कि संघ में कोई दखल नहीं दिया जाता, बल्कि उनकी तरफ  से सुझाव आते हैं। मानना या न मानना ये सरकार का काम है वो अपना काम करते हैं हम अपना काम करते हैं।

सीएम ने कहा कि बजट में युवाओं के लिए रोजगार के संबंध में सीएम जयराम ने कहा कि सरकारी क्षेत्र में युवाओं को नोकरियां मिलेगी। सभी को सरकारी क्षेत्र में नौकरियां मिलना संभव नहीं है। जो लोग स्वरोजगार अपनाना चाहते हैं उनके लिए भी कई यजनाओं का इस बार बजट में प्रावधान किया गया है।

सरकार का बजट उद्यमी मित्र व युवा केंद्रित : उद्योग मंत्री

cm jairam thakur statement in himachal assembly session

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा 9 मार्च को प्रस्तुत वर्ष 2018-19 के बजट को प्रदेश में सुधारों व आर्थिक कायाकल्प का दस्तावेज करार दिया है।

उन्होंने कहा कि बजट में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है और यह बजट प्रदेश के हितधारकों का समान विकास सुनिश्चित करेगा। कहा कि इसमें निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रक्रियाओं में सरलीकरण किया गया है।

ऑनलाइन अनुश्रवण प्रणाली हिम प्रगति आरंभ करने की घोषणा का भी स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे निवेश तथा अधोसंरचना में हुई प्रगति का प्रभावी अनुश्रवण किया जा सकेगा।  

सिंह ने कहा कि यह बजट बागवानों व किसानों की आर्थिकी में सुधार लाने की रणनीति का एक दस्तावेज है और यह प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के सुदृढ़ उपाय को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बजट न केवल विकास एजेंडे को दिशा प्रदान करने वाला है बल्कि समाज के सभी वर्गों का समग्र विकास भी सुनिश्चित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed