{"_id":"5da884318ebc3e93be6353bf","slug":"cm-jairam-thakur-statement-during-public-rally-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के लोगों का उद्देश्य अबकी बार 75 पार होना चाहिए: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के लोगों का उद्देश्य अबकी बार 75 पार होना चाहिए: जयराम
Thu, 17 Oct 2019 08:39 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथाना/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथाना/शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Oct 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा चुनाव में लाडवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. पवन सैनी के पक्ष में वोट और समर्थन करने का आग्रह लोगों से किया। इसमें उन्होंने हरियाणा में बिना किसी रुकावट से विकास कार्यों को सुनिश्चित किया जा सके। वह गुरुवार को हरियाणा में लाडवा विधानसभा क्षेत्र के मथाना में विशाल चुनावी रैली को संबोधित किया।
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इन विधानसभा चुनाव में हरियाणा के लोगों का उद्देश्य अबकी बार 75 पार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समय की मांग है कि हरियाणा के विकास और कल्याण के लिए भाजपा विधानसभा चुनावों में 75 से ज्यादा सीटें हासिल करें। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कुशल नेतृत्व में हरियाणा ने पिछले पांच साल में अप्रत्याशित प्रगति की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा ने खेल, सामाजिक न्याय और कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। भाजपा ईमानदार नेताओं की पार्टी है और मनोहर लाल खट्टर अपनी ईमानदारी और मेहनती स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा स्पष्ट लक्ष्य, मजबूत नेतृत्व तथा विकासात्मक नीतियों वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति बन कर उभरा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री की राजनीतिक इच्छाशक्ति का ही परिणाम है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद -370 हटाकर देश में एक विधान, एक निशान और एक संविधान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डॉ. पवन सैनी एक ईमानदार और परिश्रमी प्रत्याशी हैं, जो पिछले पांच वर्षों में भाजपा के विधायक के रूप में इस क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित व प्रतिबद्ध रहे हैं। उन्होंने लोगों से डॉ. सैनी के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया, जिससे विधानसभा में उनका प्रतिनिधित्व एक ईमानदार व्यक्ति कर सके।