फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur seek report of drought in himachal

सीएम जयराम ने सूखे से नुकसान की भरपाई के लिए डीसी को दिए ये निर्देश

Wed, 24 Jan 2018 12:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 24 Jan 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
 cm jairam thakur seek report of drought in himachal

सीएम जयराम ठाकुर ने राज्य सचिवालय में सभी डीसी के साथ बैठक की।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य सचिवालय में मैराथन बैठक कर सभी जिलों के उपायुक्तों को प्रदेश में सूखे से हुए नुकसान की भरपाई के लिए जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त बारिश और बर्फबारी नहीं हुई तो जलापूर्ति योजनाओं पर इसका प्रभाव पड़ेगा। इसीलिए सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग (आईपीएच) टैंकों से पानी की आपूर्ति और नए हैंडपंप लगाने के लिए तैयार रहे। 
विज्ञापन


सीएम ने अफसरों को निर्देश दिए कि आने वाले महीने में भी सूखे से निपटने के लिए सभी तरह के प्रबंध अभी से कर लें। पेयजल स्रोतों को दूषित होने से बचाने और पीलिया जैसी जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए बड़े स्तर प

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के नियमित सैंपल जांचने के निर्देश 

 cm jairam thakur seek report of drought in himachal

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने हितधारक विभागों से सूखे की स्थिति में चारे के लिए आपातकालीन योजना तैयार करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यदि पर्याप्त बारिश नहीं हुई तो विभागों को स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।

चंबा, शिमला, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना और सिरमौर जैसे जिलों में वर्षा के अभाव के कारण कृषि और बागवानी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को पानी के नियमित सैंपल लेने और गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी उपायुक्त उपमंडल स्तर तक प्रत्येक सप्ताह पानी की गुणवत्ता की जांच करवाना सुनिश्चित करें।

धन से संबंधित मांगों को प्रस्तुत करें डीसी : मुख्य सचिव 
मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने कहा कि सभी उपायुक्त शीघ्र धन से संबंधित मांगों को प्रस्तुत करें, जिससे निधि समय पर उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि विभागों को स्थिति से निपटने के लिए पशु चारे, खाद्यान, पशु, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं, राहत कार्यों, पानी इत्यादि को लेकर सूची तैयार करनी चाहिए।

बैठक में ये भी रहे मौजूद 
अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा, प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा और बागवानी, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, पशु पालन विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed