फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur said that tribal status soon to hatti community in himachal pradesh

CM Jairam Thakur: हाटी समुदाय को जल्द मिल सकता है जनजातीय दर्जा

Sun, 31 Jul 2022 07:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 31 Jul 2022 07:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही हाटी समुदाय के हित में उचित निर्णय लेगी।

विज्ञापन
cm jairam thakur said that tribal status soon to hatti community in himachal pradesh
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में हाटी समुदाय को जल्दी ही जनजातीय दर्जा मिल सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने का यह मुद्दा फिर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि उन्होंने शनिवार को चंडीगढ़ में आयोजित मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर सम्मेलन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत की।

विज्ञापन


उन्होंने शाह से जिला सिरमौर के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के बारे में विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शाह ने उन्हें आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार जल्द ही इस विषय पर हाटी समुदाय के हित में उचित निर्णय लेगी। जयराम ठाकुर ने आशा व्यक्त की है कि केंद्र सरकार शीघ्र ही हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देगी और इस समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने पूर्व में केंद्रीय सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता मंत्री से भी चर्चा की है। उल्लेखनीय है कि रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया से इस संबंध में सकारात्मक संस्तुति मिल चुकी है। अब यह मामला संसद में जाएगा। वहां से कानून में संशोधन होने की प्रक्रिया के बाद ही यह संभव हो पाएगा। हाटी समुदाय सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में बसा है। शिलाई, रेणुका, पच्छाद और पांवटा क्षेत्र की कई पंचायतें इसके दायरे में आएंगी। यह क्षेत्र उत्तराखंड के जौंसार बाबर से सटा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed