फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur said that Knowledge of English is compulsory

सीएम जयराम बोले- अंग्रेजी का ज्ञान होना जरूरी, यूरोप दौरे में आईं कई दिक्कतें

Wed, 31 Jul 2019 11:04 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 Jul 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur said that Knowledge of English is compulsory
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अंग्रेजी का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। बीते दिनों यूरोप के दौरे के दौरान उन्हें कई तरह की दिक्कतें पेश आईं। राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में आयोजित शिक्षा विभाग के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से अपने मन की बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूरोप दौरे के दौरान मिले नेताओं से वह कहना तो बहुत कुछ चाहते थे लेकिन बोल नहीं पाए। जर्मनी में लोग अंग्रेजी की जगह जर्मन भाषा बोलते हैं, ऐसे में उन्होंने वहां हिंदी बोली।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले होमवर्क नहीं करने पर शिक्षकों द्वारा बच्चों को मुर्गा बना दिया जाता था। मुख्यमंत्री ने हंसी मजाक करते हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से पूछा - भारद्वाज जी क्या अब भी स्कूलों में मुर्गा बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सभागार में खूब ठहाके लगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हालात बदल गए हैं। अभिभावक स्कूल पहुंचकर शिक्षकों से उलझ पड़ते हैं। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से गुणात्मक शिक्षा पर जोर देते हुए सभी भाषाओं का विद्यार्थियों को ज्ञान देने पर जोर दिया।


शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिक्षकों से अध्यापन के प्रति ईमानदारी से काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बीते डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान प्राथमिक स्कूलों में छह हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती की गई है। अन्य रिक्त पद भरने की प्रक्रिया भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed