फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur roadshow in delhi and ahmedabad for investor meet

सीएम जयराम दिल्ली और अहमदाबाद में करेंगे रोड शो

Mon, 08 Jul 2019 07:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Jul 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur roadshow in delhi and ahmedabad for investor meet
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वह 10 जुलाई को नई दिल्ली और 12 जुलाई को अहमदाबाद में घरेलू रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री 13 जुलाई को शिमला लौट आएंगे। 

विज्ञापन


धर्मशाला में नवंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले सीएम जयराम ठाकुर ने हाल ही में तीन देशों जर्मनी, नीदरलैंड और दुबई में रोड शो किए और वहां कई कंपनियों के साथ एमओयू भी साइन किए। इसके बाद उन्होंने मुंबई में रोड शो किया।
विज्ञापन


अब देश के दो अन्य बडे़ शहरों में भी रोड शो होंगे। इसमें देश के बड़े उद्योगपतियों और निवेशकों को बुलाया गया है। 10 जुलाई को नई दिल्ली में रोड शो एंड ग्लोबल इन्वेस्टर मीट - 2019 का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नई दिल्ली में एंबेसेडर राउंड टेबल सम्मेलन होगा। 11 जुलाई को सीएम अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। 12 जुलाई को अहमदाबाद में भी रोड शो एंड ग्लोबल इन्वेस्टर मीट - 2019 के अलावा अहमदाबाद के विभिन्न बिजनेस प्रतिनिधियों के साथ मंत्रणा होगी।


सीएम जयराम ठाकुर अहमदाबाद में रात्रि ठहराव के बाद 13 जुलाई को शिमला लौटेंगे। सीएम के साथ राज्य सरकार के कई शीर्ष अधिकारी भी दिल्ली और अहमदाबाद जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed