फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur reached indore along with wife sadhna thakur

महाकालेश्वर के दर्शन करने पत्नी संग इंदौर पहुंचे जयराम ठाकुर

Sun, 12 Aug 2018 12:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 12 Aug 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur reached indore along with wife sadhna thakur

महाकालेश्वर के दर्शन करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को मध्य प्रदेश पहुंच गए। वह पत्नी डॉ. साधना ठाकुर के साथ शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे हैं। वह वहां से रविवार को सुबह महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन जाएंगे।

विज्ञापन


सीएम जयराम ठाकुर यहां पत्नी समेत रविवार को सुबह भस्म आरती में हिस्सा लेंगे। सीएम का यह दौरा अचानक तय हुआ है। इससे पहले भी उन्होंने शुक्रवार को ही मध्य प्रदेश जाना था। यह अलग कार्यक्रम था।
विज्ञापन


इसमें उन्होंने अधिकारियों के साथ मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल शहरों का दौरा करना था। स्मार्ट सिटी, शासन-प्रशासन समेत कई गतिविधियों की जानकारी उन्हें लेनी थी। उन्होंने 13 अगस्त को वापस आना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए सीएम का पूरा कार्यक्रम

cm jairam thakur reached indore along with wife sadhna thakur

हालांकि, इस कार्यक्रम को आगे सितंबर महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि पहले के प्रस्तावित दौरे के बीच भी सीएम को उज्जैन जाना था, मगर अब वह पत्नी डॉ. साधना ठाकुर के साथ वहां गए हैं।

सीएम शनिवार को सवा 11 बजे अनाडेल शिमला से वायु मार्ग से राजेंद्र पार्क चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। वहां से इंटरनेशनल एयरपोर्ट मोहाली गए। मोहाली से वह इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली पहुंचे। वहां से तीन बजे के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट से इंदौर पहुंच गए।

इंदौर में रात्रि ठहराव के बाद वह रविवार सुबह महाकाल की भस्म आरती और पूजन में शामिल होंगे। वह दूसरी रात को भी इंदौर में रहेंगे। 13 अगस्त को शाम तक वह शिमला पहुंच जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed