फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur not travelling by helicopter

जनता के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू कर खुद सड़क पर मुख्यमंत्री

Sat, 07 Jul 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 07 Jul 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur not travelling by helicopter

जनता के लिए हेली टैक्सी सेवा शुरू करने के बाद सीएम जयराम ठाकुर खुद सड़क से सफर करने को मजबूर हैं। शुक्रवार को भी उन्हें करसोग के कुनहू हेलीपैड से सड़क मार्ग से शिमला आना पड़ा। इसकी वजह यह रही कि हेलीकॉप्टर को तकनीकी जांच के लिए वापस चंडीगढ़ भेजना पड़ा।

विज्ञापन


ऐसा कई बार हो चुका है। इसके अलावा पायलट की तय मासिक ड्यूटी जल्द पूरी हो रही है। यानी, तय समय तक ही पायलट हेलीकॉप्टर चला सकते हैं। बाकी उन्हें विश्राम करना होता है। इससे भी इस हेलीकॉप्टर में सीएम के सफर के घंटे घट गए हैं। 
विज्ञापन


जबसे सीएम की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले पवन हंस हेलीकॉप्टर से हेली टैक्सी सेवा शुरू की गई है, तबसे इसकी सर्विस और तकनीकी जांच का काम भी बढ़ गया है। शुक्रवार को हेली टैक्सी की शिमला से चंडीगढ़ के लिए आम लोगों के लिए सेवा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पौने 11 बजे हेलीकॉप्टर सुंदरनगर आया। सुंदरनगर से सीएम करसोग के कुन्हू हेलीपैड पहुंचे, पर उन्हें कार्यक्रमों को निपटाने के बाद जब शाम को शिमला आना था तो हेलीकॉप्टर में तकनीकी खामी आने की बात की गई। यह वापस चंडीगढ़ चला गया। सीएम को वाया तत्तापानी सड़क मार्ग से शिमला आना पड़ा।

अनाडेल में हेली टैक्सी की लैंडिंग में सुरक्षा का पेच

cm jairam thakur not travelling by helicopter

सीएम ने अनाडेल मैदान में जुलाई से हेली टैक्सी की लैंडिंग की बात की थी। इस बारे में डीजीसीए और अन्य एजेंसियों से अब तक पूरी तरह सुरक्षा क्लीयरेंस नहीं मिलने से ये पेच फंसा हुआ है।

हेलीकॉप्टर से लोगों के उतरते समय भी सुरक्षा चेकिंग का एक तय प्रोटोकॉल अनाडेल मैदान में ठीक वैसा नहीं है, जैसा कि जुब्बड़हट्टी मेें है। इस वजह से भी दिक्कत आ रही है, जबकि यहां केवल लैंडिंग ही होनी थी। 

दूसरे हेलीकॉप्टर से ही सुधर सकती है व्यवस्था- सीएम के दौरों के लिए अगर सरकार दूसरे हेलीकॉप्टर का प्रबंध कर पाई तो इसी से व्यवस्था में सुधार हो सकता है। हालांकि, सरकार पर इससे आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा, इसलिए सरकार इस हालत में नहीं है कि इस दिशा में फिलहाल विचार कर सके। अधिकारियों के स्तर पर इसकी संभावनाओं पर चर्चा ही चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed