फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur meeting with officers on court cases

अदालतों में सरकारी पक्ष ठीक से न रख पाने पर अफसरों की क्लास

Fri, 03 Aug 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 03 Aug 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur meeting with officers on court cases

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अदालतों में ठीक से सरकारी पक्ष नहीं रखे जाने पर अफसरों की क्लास ली। सीएम ने मुख्य सचिव विनीत चौधरी की उपस्थिति में विभागीय सचिवों और अभियोजन अधिकारियों के स्क्रू टाइट किए।

विज्ञापन


उन्होेंने स्पष्ट किया कि सरकारी पक्ष ठीक से नहीं रखे जाने पर जनता को कई मामलोें में परेशानी हो रही है।सीएम जयराम ठाकुर ने अपनी सरकार के शीर्ष अधिकारियों की यह बैठक वीरवार को करीब पांच बजे शुरू की। यह बैठक लगभग डेढ़ घंटे तक चली।
विज्ञापन


इसमें राज्य सरकार के महाधिवक्ता, अतिरिक्त महाधिवक्ता, गृह, कार्मिक, शिक्षा, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य समेत कई विभागों के प्रशासनिक सचिव मौजूद हुए। सीएम ने बारी-बारी से सभी अधिकारियों से कोर्ट में लंबित चल रहे मामलों का भी स्टेटस जानना चाहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मामलों पर भी अधिकारियों के साथ की चर्चा

cm jairam thakur meeting with officers on court cases
फाइल फोटो

सुप्रीम कोर्ट, एनजीटी, हाईकोर्ट, प्रशासनिक ट्रिब्यूनल सहित कई जगहों पर चल रहे अदालती मामलों पर भी चर्चा की। उन्होंने कुछ विवादों को सुलझाने के लिए सरकारी पक्ष को मजबूती से नहीं रखे जाने पर चिंता जताई।

साथ ही कहा कि इससे सरकार को बेवजह परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सभी अदालती मामलों की टाइम बाउंड कंप्लायेंस नहीं करने का भी मसला उठाया। सीएम ने बार-बार दोहराया कि सभी मामले जनहित में समय पर सुलझाने जरूरी होते हैं।

बहुत से मामलों में ठीक से पक्ष रखा जाता तो वे इस तरह से नहीं होते। उन्होंने तमाम मामलों पर जवाब बनाने के लिए कंपीटेंट अधिकारियों की सेवाएं लेने के भी निर्देश दिए। ढुलमुल रवैये वालों पर सख्ती करने की बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed