फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam Thakur launches Rs 1010.60 crore phase-II of JICA aided farm project for Himachal Pradesh

सीएम जयराम ठाकुर: साल 2031 तक सब्जी उत्पादन क्षेत्र 7000 हेक्टेयर करना लक्ष्य

Tue, 16 Nov 2021 07:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 16 Nov 2021 07:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने जाइका को आश्वासन दिया कि सरकार राज्य में परियोजना के दूसरे चरण के सफल कार्यान्वयन के लिए हर तरह की सहायता देगी। उन्होंने उपलब्धियां प्राप्त करने वालों की सफलता की कहानियों के दस्तावेज बनाने का भी सुझाव दिया।

विज्ञापन
CM Jairam Thakur launches Rs 1010.60 crore phase-II of JICA aided farm project for Himachal Pradesh
धर्मशाला में जाइका की प्रदर्शनी को देखते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को धर्मशाला में जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जाइका) के सहयोग से 1010.60 करोड़ की हिमाचल प्रदेश फसल विविधिकरण संवर्धन परियोजना (एचपीसीडीपी) चरण-2 के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता की। सीएम ने कहा कि फसल विविधिकरण परियोजना का दूसरा चरण प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया जाएगा। परियोजना का मुख्य उद्देश्य फसल विविधिकरण के एक सफल मॉडल का प्रसार करना है। 2031 तक परियोजना क्षेत्र में सब्जी उत्पादन क्षेत्र 2500 से बढ़ाकर 7000 हेक्टेयर करना है। 

विज्ञापन


सरकार प्रदेश के विकास के लिए केंद्र, जाइका, विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक आदि स्रोतों से संसाधन जुटा रही है। संयुक्त राष्ट्र ने भी सतत विकास के लिए लक्ष्य निर्धारित किए हैं, जिन्हें 2030 तक हासिल किया जाना है। मुख्यमंत्री ने जाइका को आश्वासन दिया कि सरकार राज्य में परियोजना के दूसरे चरण के सफल कार्यान्वयन के लिए हर तरह की सहायता देगी। उन्होंने उपलब्धियां प्राप्त करने वालों की सफलता की कहानियों के दस्तावेज बनाने का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन


परियोजना के पहले चरण की सफलता की कहानियों के बारे में कुछ प्रकाशनों का भी विमोचन किया। जाइका पर आधारित एक वृत्त चित्र भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसान राम सिंह, योगेश कुमार, किशोरी लाल, संदला देवी, सोहन लाल, बलदेव सिंह, प्रोमिला देवी, सुम्मू कुमार, पूर्णिमा कुमारी, दुलाश ठाकुर और होशियार सिंह को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश में पहाड़ी स्थल आकृति के कारण खेती के लिए उपयुक्त क्षेत्र कम है। इसलिए किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसल विविधिकरण पर अधिक बल दिया जाना चाहिए। एचपीसीडीपी के नए चरण में जाइका ऋण घटक 807.30 करोड़, जबकि राज्य का हिस्सा 203.30 करोड़ होगा।


गेस्ट ऑफ ऑनर और जाइका-इंडिया के मुख्य प्रतिनिधि सैटो मित्सुनोरी ने कहा कि जाइका इंडिया, जापान का सबसे बड़ा और विकास का सबसे पुराना भागीदार है। परियोजना का उद्देश्य सतत और जलवायु अनुकूल कृषि विकास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed