फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam Thakur launched Nutritional Immunity Boosting Him Haldi Dudh in shimla

हिमाचल सरकार ने लांच किया इम्यूनिटी बढ़ाने वाला हल्दी दूध

Wed, 12 Aug 2020 06:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 12 Aug 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
CM Jairam Thakur launched Nutritional Immunity Boosting Him Haldi Dudh in shimla
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को पोषणयुक्त और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मिल्कफेड के ‘हिम हल्दी दूध’ का लोकार्पण किया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम के तहत मंडी, शिमला और कुल्लू जिले के दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि भी वितरित की और उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम हल्दी दूध पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से विकसित किया गया है, जिसका पेटेंट करवाया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह पेय डिटॉक्स ड्रिंक है, जिसमें एंटी हैंगओवर, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी और रोग प्रतिरोधक क्षमता विद्यमान है। यह कोरोना से बचाव में मददगार होगा। सीएम ने इस दूध का लोकार्पण ओक ओवर शिमला में किया। इस दूध को शीतल पेयजल के रूप में छोटी बोतल में पैक किया गया है। इसमें नैनो टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम के तहत मिल्कफेड ने  835 दूध उत्पादकों के बैंक खातों में कुल 16.70 लाख रुपये हस्तांतरित किए। हर दुग्ध उत्पादक के बैंक खाते में प्रोत्साहन राशि के रूप में 2000 रुपये डाले गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने 1000 लीटर दूध बाजार तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक उत्पादक को पांच लीटर स्टेनलेस स्टील की बाल्टियां प्रदान कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों को सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार ने दूध के खरीद मूल्य में दो बार बढ़ोतरी की है। चक्कर और दत्तनगर के मिल्कफेड प्लांट की क्षमता को बढ़ाया गया है। जयराम ठाकुर ने वर्ष 2019-20 में मिल्कफेड की 132 करोड़ रुपये की कुल वार्षिक बिक्री पर प्रसन्नता व्यक्त की, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 33 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी में भी मिल्कफेड ने अपनी गतिविधियां जारी रखीं और किसानों से दूध प्राप्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed