राज्य संग्रहालय शिमला में महात्मा गांधी के पहचान सूचक का लोकार्पण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को गांधी जयंती के अवसर पर राज्य संग्रहालय चौड़ा मैदान में गांधी जी के पहचान सूचक तथा चित्र प्रदर्शनी का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से रॉक आर्ट पर बनाए गए लघु वृतचित्र को जारी किया।
साथ ही बैजनाथ मंदिर पर देविंदर हांडा की ओर से लिखी पुस्तक का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गांधी जी पर निर्मित फिल्म ‘मुझ में है गांधी’ को भी देखा।
आज पुरानी राहों से’ का प्रदर्शन भी किया
इस अवसर पर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से निर्मित फिल्म ‘आज पुरानी राहों से’ का प्रदर्शन भी किया गया। यह फिल्म गांधी जी के शिमला के विभिन्न दौरों पर आधारित है।
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्य सचिव बीके अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू, सचिव भाषा, कला एवं संस्कृति डा. पूर्णिमा चौहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी
महेंद्र धर्माणी, महासचिव बाल कल्याण परिषद पायल वैद्य, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप, निदेशक भाषा, कला एवं संस्कृति राकेश कोरला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।