कुल्लू: सीएम जयराम ने आनी विस क्षेत्र को दी करोड़ों की सौगात, 72वें वन महोत्वस का किया शुभारंभ
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निरमंड को एसडीएम कार्यालय का तोहफा दिया है। मंगलवार को कुल्लू जिले के निरमंड में 72वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने इसकी घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने शावर को जल शक्ति विभाग का उपमंडल की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, राजकीय उच्च विद्यालय दुराह और कुशवा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने, प्राथमिक विद्यालय देवारी को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने, ब्रौ-हनुमानघाट-रामपुर बाजार तक फुट ब्रिज का निर्माण करने और पंजेरा पशु औषधालय को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।
जयराम ठाकुर ने कहा कि लूहरी-नोर सड़क को मुख्य जिला सड़क के रूप में स्तरोन्नत किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए आनी और निरमंड क्षेत्रों में अतिरिक्त बसों का परिचालन होगा। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय निरमंड के भवन के लिए पर्याप्त धनराशि प्रदान की जाएगी। कुफराधार में हेलीपेड का निर्माण किया जाएगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कुल्लू जिले के आनी विधानसभा क्षेत्र में करीब 234 करोड़ रुपये लागत की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किए।
इसमें उन्होंने 44.60 करोड़ रुपये लागत की 12 विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित कीं। इसमें 3.35 करोड़ रुपये की लागत से निरमंड में निर्मित बस अड्डा, 5.77 करोड़ रुपये की लागत से अरसू-कुंडाकोड सड़क, 7.26 करोड़ रुपये की लागत से विकास खंड निरमंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाड़ी, तुनन, पोशना, बाहवा, खरगा और कुशवा गांवों के लिए जलापूर्ति योजना, विकास खंड आनी के तहत 4.71 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत शिल्ली, गमोघ, लोट, दुराह की शेष बस्तियों के लिए एनसी,पीसी उठाऊ पेयजल योजनाएं, 3.55 करोड़ रुपये की लागत से विकास खंड आनी के अंतर्गत सीवी फ्रानाली, डिंगीधार और बियुंगल की शेष बस्तियों के लिए उठाऊ पेयजल योजनाएं, 1.87 करोड़ रुपये की लागत से देवथन-थारवी सड़क, 5.60 करोड़ रुपये की लागत से शारू-कपटी सड़क, 9.15 करोड़ रुपये की लागत से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन निरमंड, 51 लाख रुपये की लागत से कल्याण भवन आनी 60 लाख रुपये की लागत से वन विश्राम गृह पनेऊ, 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित निरीक्षण कुटीर चुनागई और 1.98 करोड़ रुपये की लागत से धनुधार में 22 केवी कंट्रोल प्वाइंट के उद्घाटन भी शामिल हैं।