{"_id":"626647048e2c333c8d605e5e","slug":"cm-jairam-thakur-inaugurates-state-media-centre-at-himachal-bhavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम ठाकुर: समान नागरिक संहिता अच्छा कदम, प्रदेश में लागू करने का प्रयास करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम ठाकुर: समान नागरिक संहिता अच्छा कदम, प्रदेश में लागू करने का प्रयास करेंगे
Mon, 25 Apr 2022 12:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:30 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी पर जुबानी हमला बोला। कहा कि इनके पास हिमाचल में नेतृत्व के नाम पर कुछ नहीं है। आप की हिमाचल में कोई स्वीकार्यता नहीं है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में समान नागरिक आचार संहिता लागू करने पर विचार होगा। इस मामले का वह परीक्षण करेंगे। इस पर पहले अध्ययन होगा। सीएम ने कहा कि किसी चीज का अध्ययन करना कोई गलत बात नहीं है। इसे किस स्वरूप में करना है, वैसे ही इसे देखा जाएगा। उसके बाद ही आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
सीएम ने सोमवार को हिमाचल भवन नई दिल्ली में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह बात कही। यह मालूम रहे कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस संबंध में बता चुके हैं कि वह समान नागरिक आचार संहिता लागू करने के लिए जल्द कमेटी बनाएंगे। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी बयान दे चुके हैं कि यूपी सरकार इस बारे में गंभीरता से विचार कर रही है।
विज्ञापन
हिमाचल में ‘आप’ की स्वीकार्यता नहीं : सीएम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी पर जुबानी हमला बोला। कहा कि इनके पास हिमाचल में नेतृत्व के नाम पर कुछ नहीं है। आप की हिमाचल में कोई स्वीकार्यता नहीं है। केजरीवाल हिमाचल में जिस भाषा में बात कर रहे हैं, वह शालीन नहीं है। जयराम ने कहा कि प्रदेश में उन्होंने बदले की भावना से राजनीति करने की परंपरा को खत्म किया। चार प्रदेशों के चुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत हुई है। हिमाचल में भी भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में 37 वर्षों के बाद सरकार बनी है। कई बार ऐसा दौर आता है। प्रदेश में भी ऐसा दौर आएगा, जहां दोबारा सरकार बनेगी। पंजाब की तुलना हिमाचल से नहीं हो सकती है। यहां की परिस्थितियोें की तुलना पंजाब से नहीं हो सकती। हिमाचल में तीसरा विकल्प कभी भी कामयाब नहीं हुआ है। वर्तमान में कांग्रेस दिशाहीन पार्टी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश से संबंधित हैं। राज्य में कोई एंटीइनकमबेंसी भी नहीं है।